राष्ट्रीय

Special Train में टिकट कैंसिल करवाना पड़ेगा महंगा, जरूर पढ़िए

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:51 AM IST
Special Train में टिकट कैंसिल करवाना पड़ेगा महंगा, जरूर पढ़िए
x
Special Train में टिकट कैंसिल करवाना पड़ेगा महंगा, जरूर पढ़िएSpecial Train Cancellation: लॉकडाउन के कारण यहां वहां फंसे लोगों के बड़ी
Special Train में टिकट कैंसिल करवाना पड़ेगा महंगा, जरूर पढ़िए

Special Train Cancellation: लॉकडाउन के कारण यहां वहां फंसे लोगों के बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे हजारों लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यात्रियों का यह सफर कई मायनों में बिल्कुल अलग होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, ट्रेन पकड़ने के लिए कंफर्म टिकट के अलावा किसी अन्य पास की जरूरत नहीं पड़ेगी।

INDORE से बाहर जाने के लिए बनेगा E-Pass, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

नई दिल्ली स्टेशन से इन स्पेशल ट्रेनों को पकड़ने के लिए पहाड़गंज वाली तरफ यानी प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ से प्रवेश की अनुमति दी गई है। सभी यात्रियों के लिए अपनी स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक जांच के लिए स्टेशन पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। टिकट कैंसिलेशन को हतोत्साहित करने के लिए नियमों को सख्त बनाया गया है। इसके तहत टिकट कैंसिल कराने पर 50 फीसद किराए की राशि काट ली जाएगी। टिकट कैंसिलेशन भी 24 घंटे पहले कराना होगा।

1 करोड़ लोगों को नौकरी देगी उत्तरप्रदेश सरकार, सीएम योगी ने किया वादा

7 दिन पहले ले सकते हैं टिकट: इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के लिए सात दिन पहले (एडवांस) टिकट लिया जा सकता है। टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप से बुक किया जा सकता है। किसी रेलवे रिजर्वेशन एजेंट को टिकट बुक करने की अनुमति नहीं है।

न चादर, न तौलिया : इन स्पेशल AC ट्रेनों में सभी डिब्बे एसी फर्स्ट, सेकंड और थर्ड क्लास के होंगे। इनमें यात्रियों को कंबल, चादर या तौलिया की सुविधा नहीं मिलेगी। ट्रेन में AC का तापमान थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा। इनमें यात्रियों से राजधानी ट्रेनों के लिए निर्धारित किराया वसूला जाएगा, लेकिन इसमें खान-पान का चार्ज शामिल नहीं होगा। इसीलिए यात्रियों को खाने-पीने की वस्तुएं भी नहीं मिलेंगी।

बड़ी खबर : Aadhaar Number जुड़े बिना मिलेगा राशन, पढ़िए

प्रीपेड भोजन अथवा ई-कैटरिंग जैसे प्रावधान भी नहीं हैं। IRCTC बोतलबंद पानी और कुछ सीमित पैकेटबंद खाने की वस्तुएं भुगतान पर उपलब्ध कराएगी। जाहिर है यात्रियों को सफर में अपने साथ लाए खाने-पीने की वस्तुओं पर ही निर्भर रहना होगा।

[signoff]
Next Story