राष्ट्रीय

दुनिया के एकलौते नेता पीएम मोदी जिन्हे White House ने Twitter पर फॉलो किया है

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
दुनिया के एकलौते नेता पीएम मोदी जिन्हे White House ने Twitter पर फॉलो किया है
x
दुनिया के एकलौते नेता पीएम मोदी जिन्हे White House ने Twitter पर फॉलो किया है नई दिल्ली. पीएम मोदी दुनिया के ऐसे इकलौते नेता बन गए हैं, जिन्ह

दुनिया के एकलौते नेता पीएम मोदी जिन्हे White House ने Twitter पर फॉलो किया है

नई दिल्ली. पीएम मोदी दुनिया के ऐसे इकलौते नेता बन गए हैं, जिन्हें व्हाइट हाउस (White House) ने Twitter पर फॉलो किया है। हाल ही व्हाइट हाउस (White House) ने दुनिया के सबसे ताकतवर और चर्चित 19 लोगों की सूची बनाई है, जिसमें मोदी के नाम भी शामिल है। 2 करोड़ 15 लाख फॉलोअर्स वाला व्हाइट हाउस (White House) 19 लोगों को फॉलो करता है, इनमें से 16 लोग अमेरिका से हैं।

Corona से बचाव के लिए खर्च करेंगे IIFA के लिए मिलने वाला फंड – सीएम शिवराज

व्हाइट हाउस (White House) भारत से केवल पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) और राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करता था। इसमें अब मोदी का ट्विटर हैंडल भी शामिल किया गया है। मोदी का ट्विटर हैंडल अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के बाद दूसरे नंबर है। इसके बाद भारत के पीएमओ और प्रेसिडेंट का ऑफिशियल अकाउंट है।

[caption id="attachment_42031" align="alignleft" width="640"] Twitter handle of The White House, USA[/caption]

ट्रम्प ने मोदी को शुक्रिया कहा था

ट्रम्प के अनुरोध पर मोदी ने अमेरिका के लिए कोरोनावायरस की लड़ाई में सहयोग करने और मानवता के लिए मलेरिया की दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्रेसिडेंट ने ट्वीट कर मोदी की सराहना करते हुए उनको धन्यवाद दिया था। ट्रम्प के आभार जताने पर मोदी ने कोरोना की लड़ाई साथ जीतने की बात कही थी। मोदी ने कहा था, संकट के समय दोस्त नजदीक आ जाते हैं।

उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में मानवता की सहायता के लिए भारत की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था। भारत कोरोनावायरस की लड़ाई में ब्राजील और इजराइल के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा भेज चुका है। इसके लिए ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मोदी का आभार जता चुके हैं।

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने अक्टूबर 2022 तक के लिए 500 करोड़ का कर्ज लिया

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story