मध्यप्रदेश

चलती कार में लगी आग तो जलने लगी नोटों की गड्डियां, फिर जाने क्या हुआ : MP News

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:46 AM GMT
चलती कार में लगी आग तो जलने लगी नोटों की गड्डियां, फिर जाने क्या हुआ : MP News
x
सिवनी / MP News : सिवनी.नागपुर हाईवे में बम्हनी गांव के पास कार में भड़की आग को बुझाने के लिए जैसे ही आरोपितों ने बोनट खोलकर नोटों के बंडल बाह

चलती कार में लगी आग तो जलने लगी नोटों की गड्डियां, फिर जाने क्या हुआ : MP News

सिवनी / MP News : सिवनी.नागपुर हाईवे में बम्हनी गांव के पास कार में भड़की आग को बुझाने के लिए जैसे ही आरोपितों ने बोनट खोलकर नोटों के बंडल बाहर निकालेए अधजले 500-500 के नोट तेज हवा के साथ सड़क पर बिखर गए। कैश हेराफेरी का पर्दाफाश होने के डर से अधजले नोटों को मौके पर छोड़कर भाग निकले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इनोवा कार वाहन क्रण् एमएच 1 एएच 7264 से उत्तर प्रदेश निवासी तीन आरोपित करीब एक करोड़ का कैश लेकर मुंबई ;महाराष्ट्रद्ध जा रहे थे। पुलिस व चैकपोस्ट पर जांच से बचने के लिए आरोपितों ने नोटों के बंडल कार की बोनट में इंजन के पास छिपा दिए थे। इंजन गर्म होने से संभवतरू शार्ट सर्किट के कारण चलती कार में आग लग गई।

चलती कार में लगी आग तो जलने लगी नोटों की गड्डियां, फिर जाने क्या हुआ : MP News

घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपितों को कुरई के नजदीक गिरफ्तार कर लिया । छानबीन के दौरान कार से करीब एक करोड़ रुपए का कैश जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। कैश की गिनती करने के लिए बैंक से नोट गिनने की मशीन बुलाई गई थीए गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कार में कितना कैश उत्तर प्रदेश से मुंबई भेजा जा रहा था। आग में कितनी नोट जले हैंए यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

ये आये पुलिस गिरफ्त में

पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपित मूलतरू उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ए जौनपुरए बस्ती जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार सुनील वर्मा ;35द्धए ज्ञात बाबू ;42द्धए हरिओम यादव ;38द्ध पिछले कई सालों से मुंबई ;महाराष्ट्रद्ध में रहकर ड्रायवर का काम कर रहे थे। सोना.चांदी व्यवसाय से जुड़े लोगों के कहने पर आरोपित कैश यहां से वहां ले जाते थे। कार वाहन में मिला कैश आरोपित उत्तर प्रदेश से मुंबई ;महाराष्ट्रद्ध ले जा रहे थे। जब्त रूपये किसके हैं और कहां इसकी सप्लाई की जानी थीए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों अलग.अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस मामले में बारिकी से जांच कर रही है।

अन्य MP NEWS :

ग्वालियर: परिचित ने उठाया फायदा, लिफ्ट देकर की ज्यादती, मामला दर्ज….

MP NEWS : फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर युवक की हत्या, खिंचा सनाका, पुलिस हांका की खुली पोल…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story