मध्यप्रदेश

रीवा: गोली मारकर युवक की हत्या, खिंचा सनाका, पुलिस हांका की खुली पोल...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:46 AM GMT
रीवा: गोली मारकर युवक की हत्या, खिंचा सनाका, पुलिस हांका की खुली पोल...
x
रीवा: गोली मारकर युवक की हत्या, खिंचा सनाका, पुलिस हांका की खुली पोल...रीवा। फिल्मी स्टाइल में शहर के बीचों बीच युवक की गोली मारकर हत्या

रीवा: गोली मारकर युवक की हत्या, खिंचा सनाका, पुलिस हांका की खुली पोल…

रीवा। फिल्मी स्टाइल में शहर के बीचों बीच युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। घटना के बाद शहर में सनाका खिंच गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस हांका की पोल भी खुल गई है। जहां पिछले दिनों ही पुलिस की शहर में घूमते हुए फोटो सामने आई थी।

बताया गया है कि सफारी गाड़ी में सवार होकर आये अज्ञात युवकों ने मामूली विवाद में युवक को गोली मार दी। आरोपियों ने कुल 4 चार फायर किये हैं जिसमें 2 गोली दीपक को लगी है। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक दीपक मिश्रा 34 वर्ष निवासी बिछिया बताया गया है।

मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों की बिना एग्जाम दिए हो सकती है पुलिस में भर्ती

घटना के संबंध में बताया गया है कि देर रात लगभग 12 बजे के आसपास दीपक मिश्रा अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। जैसे ही वह समान थाना क्षेत्र के उप्पल मोटर्स के पास पहुंचा, इसी बीच सामने से चार पहिया सफारी कार आई जिसमें सवार लोगों से किसी बात को लेकर मृतक युवक की कहासुनी होने लगी।

रीवा: गोली मारकर युवक की हत्या, खिंचा सनाका, पुलिस हांका की खुली पोल...

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कार सवार युवकों ने पिस्टल निकालकर दीपक पर फायर कर दिया। जिससे दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे तथा आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये।

भिखारियों के आगे कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने फैलाए हांथ, कहा -रैन बसेरा चलें आज ठंड बहुत है….

चार फरवरी से जाम होंगे जननी एक्सप्रेस के पहिए, गर्भवती महिलाओं को होगी..

सतना : महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की निकाली अर्थी, बढ़ी कीमतों पर जताया विरोध

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story