मध्यप्रदेश

सतना SP धर्मवीर सिंह वीरता पुलिस पदक के लिए नामित, जानिए और कौन है शामिल

Ankit Neelam Dubey
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
सतना SP धर्मवीर सिंह वीरता पुलिस पदक के लिए नामित, जानिए और कौन है शामिल
x
सतना / satna news : राष्ट्रपति वीरता पदक मध्यप्रदेश की झोली में आया है जिसमें दो आईपीएस पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इनमें डीआईजी आईजी अरविंद सक्सेना एवं सतन

सतना SP धर्मवीर सिंह वीरता पुलिस पदक के लिए नामित, जानिए और कौन है शामिल

सतना / Satna News : राष्ट्रपति वीरता पदक मध्यप्रदेश की झोली में आया है जिसमें दो IPS पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इनमें DIG अरविंद सक्सेना एवं सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को मध्यप्रदेश के दो IPS अफसरों के साथ ही 4 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - OPPO ने लांच किया K Series का शानदार 5G Smartphone, जानिए कीमत और फीचर्स

इसी तरह रायसेन SP, रीवा लोकायुक्त SP समेत 10 अफसरों को सराहनीय सेवा पदक के चयनित किया गया है। इसमें खास बात यह है कि 6 वर्ष बाद मध्यप्रदेश पुलिस को यह पुरस्कार मिलने जा रहा है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में वीरता पदक के लिए 2 पुलिस अफसरों के अलावा एडीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव समेत 4 अफसरों को विशिष्ट सेवा पदक और रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला समेत 10 अफसरों को सराहनीय सेवा पद के लिए चयनित किया गया है। इंदौर एसपी साइबर सेल जितंेद्र सिंह, एसपी लोकायुक्त सव्यसाची सराफ, डीएसपी संतोष उपाध्याय और निरीक्षक संगीता जोशी को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Amazon Best Deals

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google
News

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story