मध्यप्रदेश

वीर चक्र से सम्मानित हुआ रीवा का सपूत, गलवान घाटी में हुआ था शहीद...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
वीर चक्र से सम्मानित हुआ रीवा का सपूत, गलवान घाटी में हुआ था शहीद...
x
रीवा। देश की आन-बान और शान के लिये अपनी शहादत देने वाले रीवा के फरेदा गांव निवासी शहीद दीपक सिंह को वीर चक्र से सरकार से सम्मनित किया है। श

वीर चक्र से सम्मानित हुआ रीवा का सपूत, गलवान घाटी में हुआ था शहीद…

रीवा। देश की आन-बान और शान के लिये अपनी शहादत देने वाले रीवा के फरेदा गांव निवासी शहीद दीपक सिंह को वीर चक्र से सरकार से सम्मनित किया है। शहीद के इस सम्मान से विंध्य क्षेत्र गौरन्वित हो गया है। 25 जनवारी का दिन शहीद परिवार के लिये सम्मान से भरा रहा। शहीद की पत्नी रेखा सिंह को सरकारी नौकारी दी गई तो वही वीर चक्र दिये जाने की भी जानकारी उन्हे प्राप्त हुई।

वीर चक्र से सम्मानित हुआ रीवा का सपूत, गलवान घाटी में हुआ था शहीद...

5 शहीदों को वीर चक्र

जानकारी के तहत सरकार ने 5 शहीदों को वीर चक्र दिये जाने की घोषणा किया। जिसमें रीवा के दीपक सिंह का नाम भी शामिल है। जून 2020 में चीन बार्डर के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से बातचीत करने के लिये भारतीय सेना के अधिकारी पहुचे थे। इस बीच चीनी सैनिकों ने हमला बोल दिया और उनसे लड़ाई लड़ते हुये 20 सैनिक भारत के शहीद हो गये थे।

Republic Day 2021 : रीवा में सीएम शिवराज ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया, पढ़ें…

युद्व काल का सर्वोच्च सम्मान

वीर चक्र यानि की युद्व काल का सर्वोच्च सम्मान होता है। युद्व के मैदान में लड़ने वाले वीरों को यह सम्मान सरकार के द्वारा दिया जाता है। सरकार ऐसे 5 वीर शहीदों को यह सम्मान दे रही है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story