रीवा

अपनी नई नवेली दुनिया बसाने निकले रीवा के प्रेमी युगल का हजार किलोमीटर दूर मिला शव, जानिए क्या है पूरा मामला

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:04 PM IST
अपनी नई नवेली दुनिया बसाने निकले रीवा के प्रेमी युगल का हजार किलोमीटर दूर मिला शव, जानिए क्या है पूरा मामला
x
रीवा। अपनी नई नवेली दुनिया बसने का सपना लेकर घर से 9 माह पूर्व निकले प्रेमी युगल का महाराष्ट के अरौगाबाद जंगल में शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आ

रीवा। अपनी नई नवेली दुनिया बसने का सपना लेकर घर से 9 माह पूर्व निकले प्रेमी युगल का महाराष्ट के अरौगाबाद जंगल में शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आधार कार्ड से युवक-युवती की पहचान रीवा के मउगंज थाना क्षेत्र के रहवासी के रूप में की है। घटना की जानकारी लगने के बाद दोनो मृतक के परिजन महाराष्ट के लिए रवाना हो गए है।

युवक-युवती का 9 माह में नही लगा था सुराग

बताया जा रहा है कि जनवरी माह में मउगंज थाना के बहुती गांव निवासी संजय साकेत 24 वर्ष पड़ोस के गांव की युवती के साथ लापता हो गया था। दोनो परिवार के परिजनों ने थाना में रिर्पोट सूचना दिए थे। जिस पर पुलिस नाबालिंग लड़की के परिजनो की रिर्पोट पर अपहरण का मामला दर्ज किए था। जबकि संजय साकेत की गुमशुदगी दर्ज है।

रीवा: दो साथियों पर हमलावरों ने कैसे घोंप दिए चाकू, जिससे एक की हो गई मौत, जानिए पूरा घटनाक्रम

प्रेम-प्रसंग से जोड़ा जा रहा है मामला

जिस तरह से युवक-युवती घर से आचनक लापता हो गए थे। उससे माना जा रहा है कि दोनो एक दूसरे से बेतहा मोहब्बत करते थे। घर से महाराष्ट चले गए और वे अपने नए जीवन की शुरूआत करने के लिए शायद घूमतें रहे। शुक्रवार को अरौगाबाद के जगंल में एक साथ दोनो का शव मिलने के बाद प्रेमी युगल की मौत को लेकर रहस्य बरकरार हो गया है।

Next Story