रीवा

REWA आईजी ने चरण स्पर्श पर लगा दी रोक, पढ़िए पूरी खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
REWA आईजी ने चरण स्पर्श पर लगा दी रोक, पढ़िए पूरी खबर
x
REWA आईजी ने चरण स्पर्श पर लगा दी रोक, पढ़िए पूरी खबर REWA। रीवा पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर ने पुलिसकर्मियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों

REWA आईजी ने चरण स्पर्श पर लगा दी रोक, पढ़िए पूरी खबर

REWA। रीवा पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर ने पुलिसकर्मियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अभिवादन स्वरूप 'चरण स्पर्श' जैसे शब्दों के बोलने पर रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्य से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगा कर अभिवादन के रूप में चरण स्पर्श आदि जैसे शब्दों का उपयोग किया जाता है जो कतई उचित नहीं है।

रीवा: संजय गाँधी अस्पताल से फरार हुआ कोरोना का संदिग्ध मरीज

इसलिए इस संबंध में अधीनस्थ सभी अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया जाये कि अधिकारियों से बात करने पर अभिवादन के रूप में केवल 'नमस्कार', 'जय हिंद' अथवा 'गुड मॉर्निंग/इवनिंग' जैसे शब्दों का ही प्रयोग किया जाए। आदेश में कहा गया है कि वर्दी में अधिकारियों से मुलाकात करते समय पहुंचे अधिकारी कर्मचारी सभी वरिष्ठ अधिकारियों के पैर छूते हैं यह प्रथा भी गलत है। तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगाई जाए।

रीवा में आज से गुटखा और पान खुलेआम बिकेगा, बस और आटो सड़कों पर दौड़ेंगे

इसके अलावा यदि भविष्य में किसी भी फोन कॉल, मोबाइल मैसेज अथवा बात करते समय 'चरण स्पर्श' आदि जैसे शब्दों का उपयोग किया जाता है अधिकारियों से मुलाकात पर यूनिफॉर्म में चरण स्पर्श किए जाते हैं। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाये।

रीवा के एक और मरीज ने सतना में कोरोना से जीती जंग, घर पहुंचा

REWA में तैनात एसएएफ सिपाही काेराेना पाॅजिटिव, हड़कंप

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story