रीवा

रीवा में आज से गुटखा और पान खुलेआम बिकेगा, बस और आटो सड़कों पर दौड़ेंगे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
रीवा में आज से गुटखा और पान खुलेआम बिकेगा, बस और आटो सड़कों पर दौड़ेंगे
x
रीवा. आज शुक्रवार से सड़कों पर बसें औआटो फर्राटे भरेंगे। कलेक्टर ने राहत दे दी है। चोरी छिपे गुटखा, पान तबाखू बेचने वालों को खुलेआम बिक्री की

रीवा. आज शुक्रवार से सड़कों पर बसें और आटो फर्राटे भरेंगे। कलेक्टर ने राहत दे दी है। चोरी छिपे गुटखा, पान, तबाखू बेचने वालों को खुलेआम बिक्री की अनुमति दे दी गई है। कलेक्टर का आदेश शुक्रवार से रीवा में लागू होगा। इस छूट के बाद बाजार में रौनक नजर आएगी।

रीवा के एक और मरीज ने सतना में कोरोना से जीती जंग, घर पहुंचा

ज्ञात हो कि कोरोना महामारी ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया था। अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई थी। अब दोबारा बाजार खुल रहे हैं। स्टेप बाय स्टेप मार्केट खोला जा रहा है। रीवा कलेक्टर ने कुछ ही दिन पहले मार्केट की समय सीमा बढ़ाई थी। अब गुरुवार को आदेश जारी कर बसों और आटो को भी चलाने की अनुमति दे दी गई है। गुमटी, ठेले वालों को भी राहत पहुंचाया गया है। गुटखा, पान और तबाखू की बिक्री को भी वैध कर दिया गया है। आदेश जारी कर दुकानों के संचालन की अनुमति जारी कर दी गई है। शुक्रवार से बाजार और सड़कों में भीड़ भाड़ नजर आएगी।

REWA: सर्राफा दुकान में ग्राहक बनकर आए थे बदमाश, फिर कर डाला बड़ा कांड

आदेश समझ से परे

एक तरफ तो सरकार, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कोरोना से सतर्क रहने के लिए कहा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पान, गुटखा और तबाकू की गुमटी खोलने का आदेश जारी कर रहा है। अब तक दुकानदार लुक, छिपकर ही सामग्री बेच रहे थे। अब इसकी बिक्री खुलेआम होगी। पूरी सड़क और कार्यालय पीकदान बन जाएगा। ऐसे में संक्रमण पर लगाम कैसे लगेगा?

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story