
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रातों रात बाहर से आए...
रातों रात बाहर से आए हजारों लोग REWA में घुसे, सनाका खिचा

रातों रात बाहर से आए हजारों लोग REWA में घुसे, सनाका खिचा
रीवा। इंदौर, महाराष्ट्र, नागपुर, दिल्ली से लोग गांव और घरों में घुस गए हैं। रातों रात हजारों लोग REWA में आ गए हैं। इनकी जांच तक नहीं हुई है। सरपंच, सचिवों ने अधिकारियों और पुलिस को जानकारी भेजी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। होम क्वारेंटाइन किए गए गांव में चक्कर लगा रहे हैं।
मध्यप्रदेश: टीआई से मौत के 8 घंटे पहले बेटी ने कहा था, पापा आप कोरोना को हरा देंगे
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम, रैपिड टीम हाथी दांत से कम नहीं है। यहां तक पहुंचने वाले शिकायतें सिर्फ फारवर्ड कर बंद कर दी जाती हैं। अब ऐसे में कोरोना के मरीजों तक पहुंचना और उन्हें घर तक रोकना बड़ी चुनौती होगी। REWA में रिकार्ड में 19 हजार से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। इसमें से आधे होम क्वारेंटाइन में है, जबकि आकड़ा कहीं अधिक है। रीवा में 21 मार्च से बाहर से आने वालों का जो सिलसिला शुरू हुआ तो वह रुका ही नहीं।
14 दोस्त हैदराबाद से पैदल जा रहें थें यूपी, 700 किमी तक किसी ने नहीं रोका, पर रीवा पुलिस ने पकड़कर…
प्रशासन बाहर से आने वालों को रोक ही नहीं पाया। हद तो यह कि पूरे सिस्टम को चकमा देकर कई लोग गांव और घरों में घुस गए। REWA शहर में ऐसे लोगों की संया कम नहीं है। बाहर से आए संदिग्धों की जानकारी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तक लोगों ने पहुंचाने की केाशिश भी की, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
CORONA के बीच MP में निकली सरकारी नौकरी, जल्दी करे APPLY
पंचायतों में बाहरी लोगों की भरमार है। एक गांव मे 50 से 100 लोग बाहर से आए हुए हैं। इनमें से कुछ का क्वारेंटाइन अवधि पूरा हो चुका है। कुछ अभी भी होम क्वारेंटाइन में है। कई ऐसे हैं, जो इसे मानने को भी तैयार नहंी है। इनकी जानकारी भी शासन तक नहीं है। गांव के बाहर इन्हें रोकने के लिए पंचायतों में काफी व्यवस्थाएं बनाई गई, लेकिन सब कोरी ही साबित हुई। पंचायतकर्मियों का अधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने साथ ही नहीं दिया। यही वजह है कि गांव के लोग दहशत में है।
कोई पहुंचा ही नहीं
हाल ही में तीन दिन पहले कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में रात 12 बजे एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया था कि विंध्य विहार कालोनी में कुछ संदिग्ध इंदौर से आए हुए हैं। इनकी जांच नहीं हुई है। कालोनी में बेधड़क घूम रहे हैं। इस शिकायत पर कोई एशन नहीं हुआ।
शिकायत नजर अंदाज कर दिए
REWA ग्राम पंचायत पल्हान के सचिव ने महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को उपलध कराई थी। शिकायत में कहा भी था कि बाहरी लोग घरों में नहीं रह रहे हैं। उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है, फिर भी बाहर घूम रहे हंै। इस शिकायत को बैकुंठपुर पुलिस और सिरमौर एसडीएम, तहसीलदारों ने हल्के में ले लिया। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की।
मढ़ी धवैया में कई लोगों का डेरा
जनपद पंचायत गंगेव अंतर्गत मढ़ी धवैया में 100 से अधिक लोगों ने आधी रात को भी घरों में डेरा जमा लिया है। दिल्ली, महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर से लोग गाडिय़ों से पहुंच गए हैं। इनकी जानकारी किसी को नहीं है। पंचायतों से भी सूचना नहीं दी गई है। जिनकी सूचना पहुंची भी है, वहां तक जांच के लिए टीम नहीं भेजी गई है।




