मध्यप्रदेश

पुलिस की समझाइस आई काम,थाना में एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:09 PM IST
पुलिस की समझाइस आई काम,थाना में एक-दूसरे को पहनाई वरमाला
x
पुलिस की भूमिका बेहतर सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला जिले के हनुमना थाना से सामने आया है। जंहा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद

पुलिस की समझाइस आई काम,थाना में एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

रीवा। पति-पत्नी के बीच होने वाले विवाद को सुलझाने में पुलिस की भूमिका बेहतर सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला जिले के हनुमना थाना से सामने आया है। जंहा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को पुलिस ने समझाइस देकर सुलझाया है।

थाना परिसर में पहनाई वरमाला

हनुमाना थाना क्षेत्र का रहने वाला एक दम्पत्ति पुलिस की समझाइस के बाद मान गया और थाना परिसर में वे एक दूसरे के गले में वरमाला पहनकर हंशी-खुशी घर जाकर अपने दम्पत्य जीवन की शुरूआत करने का वादा पुलिस किए है।

महिला ने दिए था आवेदन

बताया जा रहा है कि महिला ने थाना में आवेदन दिया था कि उसके ससुराल वाले उसे तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे है। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षो को थाना में बूलाया था। दोनो पक्षों से बात करने के साथ ही पुलिस उस पहलू पर दोनो को समझाइस दी, जिसमें पति-पत्नी के बीच दूरी समाप्त हो।

घर तोड़ने से होने वाले नुकसान और कानूनी जानकारी देने के साथ ही पुलिस उनके बच्चो के भविष्य को लेकर उन्हे समझाइस दी। जिसके बाद पति-पत्नी को बात समझ में आ गई और घर टूटने से बच गया।

Next Story