मध्यप्रदेश

लव जेहाद पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाई फांसी की मांग

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
लव जेहाद पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाई फांसी की मांग
x
प्रज्ञा ठाकुर ने लव जेहाद मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लव जेहाद के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर

लव जेहाद पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाई फांसी की मांग

रीवा। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लव जेहाद मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लव जेहाद के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि 10 साल की सजा कम है। ऐसा करने वालों को फंासी या उम्र कैद की सजा दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि लव जेहाद के लिए फंडिंग होती है।

सांसद में लव जेहाद के मामलों में डाटा एकत्रित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि लव जेहाद के खिलाफ संसद में कानून बनाए की मांग की जाएगी। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है, बहुत सालों से होता आया है। प्यार करने के लिए बाहर से पैसे आते हैं, जो षड़यंत्र का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि लव जेहाद हमारी संस्कृति में नहीं आता है। सिर्फ यह विधार्मियों की साजिश है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार लव जेहाद रोकने के लिए मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रय विधेयक 2020 ला रही है। आगामी विधानसभा सत्र के दौरान इसे सदन में पेश किया जाएगा। इसके पूर्व बयानबाजी से राजनीतिक फिजा गर्मा गई है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story