मध्यप्रदेश

MP IPS Transfer 2024: लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में आईपीएस अफसरों के थोकबंद तबादले, कई जिलों के SP बदलें

Aaryan Puneet Dwivedi
15 March 2024 3:55 PM IST
Updated: 2024-03-15 10:28:09
mp ips transfer 15 march 2024
x

mp ips transfer 15 march 2024 

लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले मध्यप्रदेश सरकार अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए हैं। 37 IAS अफसरों के बाद 47 IPS अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी हुए हैं।

MP IPS Transfer List, Dt 15-03-2024: लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले मध्यप्रदेश सरकार अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए हैं। 37 IAS अफसरों के बाद 47 IPS अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी हुए हैं। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के भी तबादले किए गए हैं।

1989 बैच के आईपीएस गोविंद प्रताप सिंह को जेल विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) पवन कुमार श्रीवास्तव (1992) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।



2009 बैच के भापुसे अधिकारी नवनीत भसीन को उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज की ज़िम्मेदारी मिली है। भसीन वर्तमान में डीआईजी, एसएएफ़ (सेंट्रल रेंज) भोपाल में पदस्थ रहें हैं।

15 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में अमन सिंह राठौड़ (2014) को शिवपुरी, श्रीमती वाहिनी सिंह (2014) को डिंडौरी, सुश्री निवेदिता गुप्ता (2015) को सिंगरौली, धर्मराज मीना (2015) को खरगौन, आगम जैन (2016) को छतरपुर, श्रीमती हितिका वासल (2017) को पीटीएस इंदौर, श्रुतकीर्ति सोमवंशी (2018) को दमोह, आदित्य मिश्रा (2018) को राजगढ़, अभिषेक आनंद (2018) को श्योपुर, श्रीमती मृगाखी डेका (2018) को रेल भोपाल, संतोष कोरी (डीडी-95) रेल इंदौर, रायसिंघ नरवरिया (डीडी-96) को निवाड़ी जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

डीआईजी, सेनानी, 6वीं वाहिनी, विसबल जबलपुर में पदस्थ रहें साकेत प्रकाश पांडेय (2009) को रीवा उप पुलिस महानिरीक्षक भेजा गया है। DIG/SP छतरपुर अमित सांघी (2009) को डीआईजी एसएएफ़ भोपाल भेजा गया है।

MP IPS Officers Transfer List 15 March, 2024



Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story