मध्यप्रदेश

MP IAS-SAS Transfer: देर रात सिंगरौली, शहडोल, गुना और पन्‍ना के कलेक्‍टर बदले; 37 IAS, 16 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Neelam Dwivedi
15 March 2024 10:17 AM IST
Updated: 2024-03-15 07:46:24
MP IAS-SAS Transfer: देर रात सिंगरौली, शहडोल, गुना और पन्‍ना के कलेक्‍टर बदले; 37 IAS, 16 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
x
मध्यप्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले व्यापक पैमाने में भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किए हैं।

MP IAS-SAS Transfer: मध्यप्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले व्यापक पैमाने में भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किए हैं। देर रात आदेश जारी किया गया। सिंगरौली, शहडोल, गुना और पन्ना जिलों के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है।

मध्यप्रदेश में 37 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश देर रात जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार, सतेन्द्र सिंह को गुना, सुरेश सिंह को पन्ना, तरुण भटनागर को शहडोल, चन्द्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर बनाया गया है।

इनके अलावा हर्षिता सिंह के स्थान पर शिवम वर्मा को इंदौर नगर निगम आयुक्त की ज़िम्मेदारी दी गई है। फ्रैंक नोबल की जगह हरेन्द्र नारायण को भोपाल नगर निगमायुक्त बनाया गया है। संजय शुक्ला को महिला एवं बाल विकास के प्रमुख सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं मुकेश चंद गुप्ता अब गवर्नर के प्रमुख सचिव होंगे। विवेक कुमार पोरवाल को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाए आयुक्त की भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

पी नरहरी लोक स्वास्थय यान्त्रिकी विभाग के सचिव, धनंजय भदौरिया प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड सह आयुक्त मंडी बोर्ड होंगे। बाबू सिंह जागोद शहडोल संभाग के आयुक्त होंगे। नवनीत कोठारी को सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। इनके अलावा कई अधिकारियों के नवीन पदास्थापना के आदेश जारी हुए हैं। सूची देखें...

MP IAS Officer Transfer List 14 March 2024



MP State Administrative Service Officer Transfer List 14 March 2024





Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story