मध्यप्रदेश

MP IAS Transfer 2023: कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाने का आदेश निरस्त, अब आशीष सिंह होंगे जिलाधीश

Aaryan Puneet Dwivedi
5 April 2023 11:09 PM IST
mp ias transfer 5 april 2023
x

mp ias transfer 5 april 2023

MP IAS Transfer 2023: कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के भोपाल कलेक्टर बनाने का आदेश निरस्त कर आशीष सिंह को जिलाधीश बनाने का आदेश जारी हुआ है.

MP IAS Transfer 5 April, 2023: मध्य प्रदेश सरकार ने अब आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर नियुक्त किया है. दो दिन पूर्व घोषित कौशलेंद्र विक्रम सिंह को कलेक्टर पद पर नियुक्ति के निर्णय को निरस्त कर दिया गया है. अब सिंह भोपाल क्षेत्र में कलेक्टर के पदभार संभालेंगे.

बुधवार 5 अप्रैल की रात घोषित आईएएस अफसरों के तबादले सूची के अनुसार एस विश्वनाथन को भोपाल, मध्य प्रदेश में जल निगम का प्रमुख संचालक नियुक्त किया गया है, जबकि उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने से संजय कुमार शुक्‍ला शासन द्वारा सौंपे गए अत‍िर‍िक्‍त प्रभार से मुक्‍त हों जाएंगे. आईएएस संजय कुमार शुक्ला (Sanjay Kumar Shukla) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य सचिव हैं.

अविनाश लवानिया को मध्य प्रदेश राजमार्ग विकास निगम के निदेशक के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. कौशलेंद्र विक्रम सिंह को अब मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. वहीं आशीष सिंह जिन्हे भोपाल कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे पूर्व में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के निदेशक थे.


mp ias transfer 5 april 2023


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story