मध्यप्रदेश

MP IAS Transfer 2023: चुनाव से पहले एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत CEO बदले गए, देखें आईएएस ट्रांसफर लिस्ट...

MP IAS Transfer List 2023
x
MP IAS Transfer List 2023: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने चुनावी साल में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कई जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ बदल दिए गए हैं।

MP IAS Transfer List 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चुनावी साल होने के चलते बड़े अधिकारियों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर किये जा रहें हैं। पिछले हफ्ते शिवराज सरकार ने 75 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये थे। सोमवार 3 अप्रैल को एक बार फिर सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस सर्जरी में भोपाल, रीवा, शाजापुर, मंडला, झाबुआ, नीमच, दमोह के कलेक्टर हटाए गए हैं, तो वहीं कई जिला पंचायत के CEO को ट्रांसफर किया गया है।

इनका हुआ ट्रांसफर

  • जारी आदेश के अनुसार भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम बनाया गया है। तो अब कोशतेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे।
  • रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प को हटाकर उन्हें अब मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
  • शाजापुर के कलेक्टर दिनेश जेन को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है।
  • इंदोर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को कलेक्टर रीवा बनाया गया है।
  • हर्षिता सिंह कलेक्टर मंडला को इंदोर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। रजनी सिंह कलेक्टर झाबुआ को अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदोर बनाया गया है।
  • मयंक अग्रवाल कलेक्टर नीमच को कलेक्टर दमोह और कृष्ण चेतन्य कलेक्टर दमोह को CEO रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल बनाया गया है।
  • किशोर कुमार कन्याल आयुक्त नगर निगम ग्वालियर को कलेक्टर शाजापुर, तन्वी हुड्डा अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदोर को कलेक्टर झाबुआ, हर्ष सिंह सीईओ जिला पंचायत सीहोर को आयुक्त नगर निगम ग्वालियर, आशीष तिवारी सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर को सीहोर, जयति सिंह अपर कलेक्टर ग्वालियर को CEO जिला पंचायत जबलपुर, विवेक कुमार CEO बालाघाट को सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर, सिमरनप्रीत कौर उप सचिव मंत्रालय को CEO आगर मालवा, अक्षत जेन अनुभाग अधिकारी महू को अनुभाग अधिकारी राजनगर जिला छतरपुर पदस्थ किया गया है।









Next Story