मध्यप्रदेश

MP BJP Candidate 4th List 2023: भाजपा के 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी, रीवा जिले के 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित; सीएम शिवराज बुधनी से लड़ेंगे

MP BJP Candidate 4th List 2023
x

MP BJP Candidate 4th List 2023

MP BJP Candidate List: 57 उम्मीदवारों की चौथी सूची भाजपा ने जारी कर दी है. सीएम शिवराज को बुधनी, नरोत्तम को दतिया और राजेंद्र शुक्ल को रीवा से टिकट दी गई है.

MP BJP Candidate 4th List: भारतीय जनता पार्टी ने 17 नवंबर को होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की चौथी सूची सोमवार 9 अक्टूबर को जारी कर दी है। वहीं आज निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश समेत पांचों चुनावी राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। भजापा ने चौथी सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान को बुधनी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया, जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल को रीवा और संजय पाठक को विजयराघोगढ़ से मैदान पर उतारा गया है। इसके पहले दूसरी लिस्ट 25 सितंबर को जारी की गई थी। जिसमें 7 सांसदों को टिकट दी गई थी। इनमें से तीन केंद्रीय मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फगन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया है। इन 39 सीटों में से 36 सीटें भाजपा 2018 विधानसभा चुनाव में हारी हुई है। भाजपा ने 230 में से 136 सीटों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

रीवा जिले के चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित

इधर, रीवा जिले की आठ में से चार विधानसभा सीटों पर चौथी लिस्ट में उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। रीवा से राजेन्द्र शुक्ल, देवतालाब से गिरीश गौतम, मऊगंज से प्रदीप पटेल और सिरमौर से दिव्यराज सिंह को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है।

देखें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की चौथी सूची









दूसरी सूची: तीन केन्द्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को टिकट

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी से, प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर और फगन सिंह कुलस्ते निवास सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सतना सांसद गणेश सिंह को सतना विधानसभा और सीधी सांसद रीति पाठक को सीधी विधानसभा से टिकट दी गई है। जबकि जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह और गाडरवारा से उदय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय को उतारा

इधर, कैलाश विजयवर्गीय को भी इस बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। विजयवर्गीय को इंदौर 1 से टिकट दी है। जबकि इमरती देवी को डबरा (SC) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की छिंदवाड़ा सीट से बीजेपी ने विवेक बंटी साहु को उम्मीदवार बनाया है।

सीधी से केदारनाथ का टिकट कटा, सांसद रीति पाठक पर भरोसा

बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में जिन 39 सीटों पर नामों का ऐलान किया है। उनमें से 36 सीटें 2018 के चुनाव में हारी हुई है। 3 सीटें बीजेपी के कब्जे में है। हालांकि यहां वर्तमान विधायकों का टिकट बीजेपी ने काट दिया है। इनमें से एक विस सीट सीधी भी है, पेशाब कांड वाली सीट 'सीधी' से कद्दावर नेता एवं विधायक केदारनाथ शुक्ला की टिकट काटकर सांसद रीती पाठक को मौक़ा दिया गया है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

मैहर से नारायण की जगह श्रीकांत को मौका

सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट कटा है। बीजेपी ने यहां से श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नारायण त्रिपाठी कुछ दिन पहले ही अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं। हालांकि अभी घोषित तौर पर भाजपा से अलग नहीं हुए थे। लेकिन वे इस पंचवर्षीय भाजपा पर काफी हावी रहें हैं।

MP BJP Candidate 2nd List

MP BJP Candidate 2nd List Page 1

MP BJP Candidate 2nd List Page 2

श्योपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, मुरैना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, नरसिंगपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, गाडरवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, दिमनी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, लहार विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, जुन्नारदेव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, छिंदवाड़ा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, भितरवार विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, परासिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, डबरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, घोड़ाडोंगरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, सेवड़ा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, उदयपुरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, करेरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, खिलचीपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, राघोगढ़ विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, आगर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, देवरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, शाजापुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, राजनगर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, भिखनगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, सतना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, राजपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, मैहर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, पानसेमल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, सीधी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, थांदला विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, सिहावल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, गंधवानी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, कोतमा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, जबलपुर पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, डिंडोरी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, निवास विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, देपालपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, इंदौर-1 विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, नागदा-खाचरौद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, कटंगी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023, सैलाना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी 2023

Next Story