मध्यप्रदेश

Government Jobs 2022: एमपी समेत इन राज्यों में 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, फटाफट से करें चेक

MP Government Job 2023
x
Government Jobs Latest Updates: मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में 5000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आइये जानते हैं इनके बारे में:

Government Jobs Latest Updates: मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में 5000 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आइये जानते हैं इनके बारे में:

MPPEB Recruitment 2022

मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) या मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन द्वारा स्वच्छता निरीक्षक, केमिस्ट तथा इसी के समकक्ष पदों पर बैकलॉग भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक संचालित रहेगी।

300 पदों पर होगी भर्ती जानकारी के अनुसार 300 पदों पर एमपीपीईबी या कहें एमपीईएसबी करने जा रहा है। आवेदन करने की तिथि 21 नवंबर 2022 है। तथा आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2022 निश्चित की गई है। बताया गया है कि आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि 21 नवंबर तथा संशोधन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। संबंधित पदों पर होने वाली परीक्षा 10 फरवरी 2023 से प्रारंभ होगी।

पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें: Click Here

Panna Collectrate Recruitment 2022

सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका मिलने जा रहा है। वे तय समय में अपना आवेदन फार्म भरकर नौकरी पा सकते है। जानकारी के तहत कलेक्टर कार्यालय पन्ना में सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर 2022 की भर्ती करने के लिए ऑन लाइन पोर्टल पर विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके तहत पात्रता रखने वाले युवा अपना फार्म भर सकते है। उन्हे कम्प्यूटर का अगर ज्ञान और डिग्री है तो वे सरकारी विभाग में नौकरी पा सकते है।

31 अक्टूबर तक भर सकते है फार्म कलेक्टर कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर यानि की डीईओं राजस्व पद के लिए पत्र जारी किया गया था। एमपी ऑनलाइन द्वारा जारी किए गए विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यार्थी एमपी ऑन लाइन पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक फार्म भर सकते है।

पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें: Click Here

AP High Court Recruitment 2022

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए एक बढ़िया मौका है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय कार्यालय के अधीनस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर सहायक, स्टोनो तथा अन्य पदों पर करीब 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली भर्ती

जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अनुभाग अधिकारी, न्यायालय अधिकारी, संवीक्षा अधिकारी, लेखा अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी, ओवरसियर, प्रक्रिया सर्वर, कार्यालय अधीनस्थ, कोर्ट मास्टर और माननीय न्यायाधीशों के व्यक्तिगत सचिव और रजिस्ट्रार, सहायक, परीक्षक, टाइपिस्ट, कॉपिस्ट, सहायक ओवरसियर, ड्राइवर, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट पद पर भर्ती की जाएगी। आवेदक अगर आवेदन करना चाहते हैं तो वह आधिकारिक वेबसाइट hc.ap.nic.in पर विजिट करें। साथ ही उन्इे यहीं से भर्ती से जुडी अन्य जानकारी भी मिल जायेगी।

पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें: Click Here

UPPCL Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार बिजली विभाग में बंपर भर्ती करने जा रही है। योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड सहायक लेखाकार के 186 पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। इसकी अंतिम तिथि 28 नवंबर 2022 है। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी आगे दी गई है।

पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें: Click Here

UP Metro Recruitment 2022

मेट्रो रेल में नौकरी करने के लिए इच्छुक नवयुवको के लिए एक सुनहरा अवसर है। क्योंकि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में 142 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 1 नवंबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर विजिट किया जा सकता है।

कब से शुरू होगा आवेदन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन में 1 नवंबर 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वही आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निश्चित की गई है। इस निश्चित अवधि में आवेदन किया जा सकता है।

पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें: Click Here

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा वनरक्षक के पदों पर भर्ती करने जा रही है। किसके लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया शुरू है। जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं वह आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov. इन पर जाकर आवेदन करें। अभ्यर्थी 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ज्ञात हो कि 894 रिक्त पदों पर वन रक्षकों की भर्ती की जानी है।

पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें: Click Here

NCERT Recruitment 2022:

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी (NCERT) द्वारा 292 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कहा गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी जल्दी से जल्दी आवेदन कर दें। क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की तिथि जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2022 से शुरू है। वही ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 28 अक्टूबर 2022 है।

पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़ें: Click Here

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story