मध्यप्रदेश

लाखो छात्रों के लिए जरूरी खबर, एमपी में बदले जायेंगे सरकारी नौकरी भर्ती के नियम, जल्द होगी 1 लाख पदो पर रिक्रूटमेंट

MP Sarkari Naukri Bharti Niyam
x
MP Sarkari Naukri Bharti Niyam: मध्यप्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार नियम में संशोधन करने जा रही है इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है।

MP Sarakri Naukri Bharti Niyam: मध्यप्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार नियम में संशोधन करने जा रही है इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह सामान्य प्रशासन द्वारा वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव पास हो जाएगा। जिसके बाद विभाग 5 प्रतिशत से अधिक भर्ती कर सकेंगे।

कितने पद हैं रिक्त

जानकारी के अनुसार प्रदेश में राज्य संवर्ग के 459552 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से 357726 पद भरे हुए हैं। वर्तमान समय की स्थिति यह है कि 101958 पद रिक्त हैं। जिनमें 21096 पद बैकलॉग के हैं। वहीं अन्य शेष पद राज्य संवर्ग के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के रिक्त पड़े हुए हैं।


मागी गई जानकारी

इन पदों को भरने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने एमपीपीएसी और एमपीपीईबी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला एवं संभाग स्तरीय संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है।

बताया गया है कि इधर पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक भर्ती नियम में संशोधन प्रस्तावित कर दिया है। जिले का गृह विभाग इसे अंतिम रूप देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि प्रदेश में एक साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकार के प्रयास से भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। जारी किए गए आदेश के अनुसार सभी विभागों को जल्दी से जल्दी रिक्त पदों की जानकारी भेजनी है।

Next Story