मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में मिल रहा 25 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:24 AM GMT
मध्यप्रदेश में मिल रहा 25 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार
x
मध्यप्रदेश में मिल रहा 25 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार मध्यप्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत लगभग दो लाख कार्यों में 25 लाख 16 हजार

मध्यप्रदेश में मिल रहा 25 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार

मध्यप्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत लगभग दो लाख कार्यों में 25 लाख 16 हजार 24 श्रमिक रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। गत वर्ष से यह संख्या लगभग दोगुनी है। गत वर्ष 14 जून को 12 लाख 51 हजार 680 श्रमिक मनरेगा में कार्यरत थे। प्रदेश में श्रम सिद्धि अभियान में 8 लाख 38 हजार 243 श्रमिकों को नए जॉब कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। गत वर्ष इसी अवधि में बनाये गये नवीन जॉबकार्डों की संख्या मात्र 1 लाख 84 हजार थी।

मात्र 1 मिनट में SBI e MUDRA Loan के जरिए मिलेगा कर्ज, बस करना होगा ये..

मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न संरचनाओं का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है। स्किल मेपिंग के लिए रोजगार सेतु का उपयोग किया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों में कार्य करने वाले श्रमिक सूचीबद्ध किए जा रहे हैं। अब तक 44 हजार 988 श्रमिक इससे जोड़े गए हैं। आत्म निर्भर भारत में 1 करोड़ 24 लाख 552 प्रवासी मजदूरों को खाद्यान दिया गया। विभिन्न बिल्डर्स, कांट्रेक्टर्स और कारखाना प्रबंधन से जानकारी एकत्र कर श्रमिकों के रोजगार के लिए श्रेणी वार संभावनाओं को देखा जा रहा है। संबल पोर्टल पर भी 3 करोड़ 24 लाख लोग पंजीबद्ध हो गए हैं।

रीवा के शिक्षा विभाग का हाल, जहां हुई पहली पदस्थापना वहीं से हो जाते है सेवानिवृत्त, जुगाड़ से बनता है काम

कोरोना संक्रमण के दौर में श्रमिकों की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में इन प्रयासों का विशेष महत्व है। विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा कार्यों से जोड़कर आर्थिक सहारा दिया गया है।

मध्यप्रदेश में CORONA की रफ़्तार हुई धीमी, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 72.3 प्रतिशत

REWA: NAGAR NIGAM का आडिटर बताकर किया दूसरी शादी, जब पत्नी को पता चला उड़ गए उसके होश

MP के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, बच्चो की पढाई के लिए SHIVRAJ सरकार करेगी आर्थिक मदद

[signoff]
Next Story