![](/images/clear-button-white.png)
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- जबलपुर में दिग्विजय ने...
जबलपुर में दिग्विजय ने कहा: अहंकार छोड़ें मोदी, कृषि कानून वापस नहीं लिया तो एमपी के 50 हजार किसान..
![जबलपुर में दिग्विजय ने कहा: अहंकार छोड़ें मोदी, कृषि कानून वापस नहीं लिया तो एमपी के 50 हजार किसान.. जबलपुर में दिग्विजय ने कहा: अहंकार छोड़ें मोदी, कृषि कानून वापस नहीं लिया तो एमपी के 50 हजार किसान..](https://www.rewariyasat.com/uploads/2021/01/Digvijay.jpg)
जबलपुर में दिग्विजय ने कहा: अहंकार छोड़ें मोदी, कृषि कानून वापस नहीं लिया तो एमपी के 50 हजार किसान..
जबलपुर। नये कृषि कानून बिल के विरोध में देश के साथ मध्य प्रदेश में भी किसानों द्वारा भी विरोध तेज हो रहा है। भोपाल में राजभवन में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले के साथ वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया था। जबलपुर आये पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अहंकार छोडने की सलाह दी है। श्री सिंह ने साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केन्द्र सरकार नये कृषि कानूनेा को वापस नहीं लेती है तो प्रदेश के 50 हजार किसान दिल्ली जायेंगे।
यह भी पढ़े ; MP News : कांग्रेसियो पर पुलिस ने बरसाई लाठी, छोड़े अश्रु गैस के गोले, पूर्व मुख्यमंत्री समेत 20 गिरफ्तार…
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जबलपुर प्रवास के दौरान प्रेमनगर गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होने कहा कि दिल्ली में डेढ माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। देश के इन हालात को देखते हुए मोदी जी को अपना अहं और अहंकार छोड़ देना चाहिए। किसान बिना अपना हक लिए आंदोलन छोड़ने वाले नही हैं। अगर केन्द्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही और बिल को वापस नही लिया तो पच्चास हजार किसान मध्य प्रदेश से दिल्ली पहुंच जायेंगे।
![जबलपुर में दिग्विजय ने कहा: अहंकार छोड़ें मोदी, कृषि कानून वापस नहीं लिया तो एमपी के 50 हजार किसान..](https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2021/01/digvijay-singh.jpg)
इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।वही दिग्विजय सिंह ने एमपी के सीएम शिवराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि गरीबों के यहां भोजन करने का दिखावा बंद करें। अगर उनके हित की चिता है तो कांग्रेस कार्यकाल में गरीब आदिवासियों को बांटे गये पट्टे क्यों भाजपा की सरकार आते ही निरस्त कर दिया। गरीबों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने शिवराज को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़े :
Video : MP प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता को भेजी रामायण
Vindhya Pradesh History : जब 35 रियासतों को जोड़कर बनाया गया था विंध्य प्रदेश..
यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News
![Aaryan Dwivedi Aaryan Dwivedi](/images/authorplaceholder.jpg)