
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Cabinet Expansion...
MP Cabinet Expansion Live: राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने मंत्रिपद की शपथ ली

MP Cabinet Expansion Live
- MP Cabinet Expansion Live: कैबिनेट विस्तार के लिए राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी मंत्री बनाए गए। शनिवार की सुबह राजभवन में शपथ लिया।
भोपाल. मध्यप्रदेश में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके ठीक पहले शिवराज सरकार इस कार्यकाल का चौथा मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार देर शाम राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और नए मंत्रियों की सूची सौंपी। शनिवार की सुबह 8.45 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाया गया हैहै।
इस कार्यकाल में शिवराज सरकार के चौथे मंत्रिमंडल विस्तार में विंध्य से राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी को जगह मिली है. तीनों विधायकों ने शनिवार की सुबह मंत्रिपद की शपथ ली.
Live Updates
- 26 Aug 2023 9:08 AM IST
मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है - कमलनाथ
मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, 'ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।' उन्होंने ट्वीट किया, 'जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।'
- 26 Aug 2023 9:07 AM IST
राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई
विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल में शनिवार को 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है।
- 26 Aug 2023 8:24 AM IST
मंत्री विहीन है रीवा जिला
लम्बे समय बाद ऐसा हुआ है, जब रीवा जिला मंत्री विहीन रहा हो. वर्तमान में जिले के साथ कुछ ऐसा ही है. मऊगंज अलग होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की सीट देवतालाब भी रीवा से अलग हो गई. मऊगंज में देवतालाब और मऊगंज दो विधानसभा सीटें हैं, जबकि विभाजन के बाद रीवा जिले में 6 विधानसभा सीटें रह गई है. जिनमें रीवा, सेमरिया, सिरमौर, मनिगवां, गुढ़ और त्योंथर शामिल हैं. आज रीवा के लोकप्रिय विधायक राजेंद्र शुक्ल एक बार फिर मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.
- 26 Aug 2023 8:18 AM IST
सादे समारोह में दिलाई जाएगी शपथ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जबलपुर में जनदर्शन और लाड़ली बहना कार्यक्रम में थें, वहां से लौटते हुए उन्हें रात्रि के नौ बज गए। इसके कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समय शनिवार सुबह पौने नौ बजे के लिए आगे बढ़ा दिया गया। मंत्रिमंडल में विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और बुदेलखंड से राहुल सिंह लोधी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल एक सादे समारोह में शपथ दिलाएंगे।
- 26 Aug 2023 12:33 AM IST
विंध्य के विकासपुरुष कहलाते हैं राजेंद्र शुक्ला
शनिवार की सुबह मंत्रिपद की शपथ लेने वाले राजेंद्र शुक्ल रीवा सीट से चार बार के विधायक हैं। अपने पहले ही कार्यकाल में मप्र सरकार से मंत्री रह चुके हैं। वे विंध्य अंचल में BJP का बड़ा चेहरा हैं। 2003 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2008, 2013 और 2018 लगातार जीतते आ रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP को विंध्य में बड़ी कामयाबी मिली थी। रीवा की सभी 8 सीट BJP जीती थी। तब से उनको पूरे विंध्य का नेता माना जा रहा है। अपने विकास कार्यों और दूरगामी सोच को लेकर उन्हें क्षेत्र में विकासपुरुष के नाम से भी जाना जाता है।
इन उपलब्धियों के कारण रीवा का प्रदेश में नाम
- दुनिया की पहली व्हाइट टाइगर सफारी एवं मुकुंदपुर जू
- एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट (गुढ़ बदवार)
- तीन फ्लाईओवर, सिरमौर चौराहा, समान तिवारा और रेलवे ओवर ब्रिज
- इटौरा में एमपीसीए का नया क्रिकेट स्टेडियम
- बीहर नदी के टापू पर ईको पार्क
- पचमठा से लेकर बड़ी पुल तक रिवर फ्रंट
- स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
- सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल
- माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय का रीवा में कैंपस
- रीवा एयरपोर्ट
- न्यू कलेक्ट्रेट
- न्यू जिला अदालत
- चौथा फ्लाई ओवर का जल्द शुरू होगा कार्य
- न्यू सर्किट हाउस
- आईटी पार्क
- इंदौर के 56 मार्केट की तरह रीवा में बनेगा बाजार
- रीवा शहर के चारों ओर रिंग रोड
- 26 Aug 2023 12:29 AM IST
तोमर ने बदला ग्वालियर जाने का प्रोग्राम
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर भोपाल से शुक्रवार रात 10:40 बजे भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होकर सुबह 3:30 बजे ग्वालियर पहुंचने वाले थे। लेकिन रात सवा 9 बजे तोमर ने ग्वालियर जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। वे सुबह राजभवन में होने वाले नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे, इसके बाद विशेष विमान से सुबह 9:30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 10:30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।
- 26 Aug 2023 12:27 AM IST
बिसेन को फोन आया, सुबह 8:45 बजे राजभवन बुलाया
बीजेपी विधायक गौरी शंकर बिसेन ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कॉल आया, जिसमें उन्होंने शनिवार सुबह 8: 45 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने को कहा है। विधायक गौरी शंकर बिसेन के समर्थक बालाघाट से भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने गौरीशंकर बिसेन को बधाई दी।
- 26 Aug 2023 12:25 AM IST
अब शनिवार की सुबह होगा मंत्रिमंडल विस्तार
शुक्रवार को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह टल गया। शुक्रवार देर रात CM शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई। राजभवन में आज शनिवार की सुबह 8.45 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिपद की शपथ लेने वाले विधायकों में विंध्य से राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल सिंह लोधी होंगे।
इससे पहले शुक्रवार शाम को जबलपुर में जब सीएम शिवराज सिंह से ये पूछा गया कि रात 8 बजे मंत्रियों के शपथ ग्रहण की बात चल रही है। कौन-कौन शपथ ले रहे हैं? इस पर सीएम शिवराज ने हंसते हुए जवाब दिया कि मैं भी आपसे ही सुन रहा हूं।
- 25 Aug 2023 5:08 PM IST
शाम 8 बजे होगा नए मंत्रियों का शपथग्रहण
सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज जबलपुर में जनदर्शन और लाड़ली बहना सम्मेलन चल रहा है। जबलपुर से शाम सीएम शिवराज भोपाल लौटेंगे। सीएम के भोपाल पहुंचने के बाद संभवतः 8 बजे शाम मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
- 25 Aug 2023 5:01 PM IST
महाकाल के दर पहुंचे पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल
शुक्रवार की शाम संभवतः शिवराज सरकार का कैबिनेट विस्तार होना है और शाम को ही शपथग्रहण भी कराया जा सकता है। इसके पहले रीवा विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल से उज्जैन पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होने बाबा महाकाल के दर्शन किए। राजेन्द्र शुक्ल और गौरीशंकर बिसेन का नाम कैबिनेट के लिए तय है।

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करते पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल और सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी। (फोटो- फेसबुक)
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




