मध्यप्रदेश

MP : कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा दिन में चंदा मागते है और रात में शराब....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
MP : कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा दिन में चंदा मागते है और रात में शराब....
x
भोपाल / MP News : प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधायक कांतिलाल भूरिया ने एक विवादित बयान दे दिया। भूरिया के बयान से भाजपा

भोपाल / MP News : प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधायक कांतिलाल भूरिया ने एक विवादित बयान दे दिया। भूरिया के बयान से भाजपा के लेगों में भारी नाराजगी देखी जा रही हैं। वही भाजपा ने वरिष्ठ नेता ने भी जवाद दे दिया है उन्होने कहा कि राम भक्तों को बदनाम न किया जाय। भूरिया ने कहा था कि भाजपा वाले भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए दिन में चंदा मागते हैं तेा वही रात को शराब पीते है।

कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद भाजपा के लोगों के साथ ही चंदा इकट्ठा करने में लगे जन सामन्य को भारी ठेस पहुचीं है। भाजपा नेता तथा विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया राम भक्तो को अपमान न करें। कांग्रेस काफी दिनों से चंदे के हिसाब के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। ट्रस्ट के पास पूरा हिसाब है। भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण निर्बाध्य होने दे।

काॅट्रैक्ट फार्मिग में किसानों से ठगी, अधिकारियों के चक्कर में किसान, नहीं हुई एफआईआर : MP News

साथ ही श्री शर्मा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय सिंह ने भी चंदा दिया है। इस पर भूरिया जी का क्या कहना है। वह यह भी बताएं। साथ ही कहा कि वह हमारे ज्यादा बेहतर जानते होंगे के उनके पर्टी में कौन कितना पैग लेता है। वहां तो मजारो के नाम पर चंदा इकट्ठा कर देश विरोधी कामों में खर्च किया जता है।

भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए इस समय देश भर मे ंचंदा इकट्ठा किया जा रहा है। पूरे देश के लोग दिल खोलकर चंदा दे रहे है। चाहे वह किसी भी धर्म का हो। वही कांगे्रस के नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा था कि बीजेपी वाले काफी समय से मंदिर निर्माण कराने के लिए कह रहे है। कई बार चंदा इकट्ठा किया लेकिन उसका हिसाब नहीं दे रहे है।

MP News : 6 सूत्रिय मांगो के साथ, बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, आज बिजली बिगडी तो नही होगा सुधार…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook |
WhatsApp
| Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story