मध्यप्रदेश

काॅट्रैक्ट फार्मिग में किसानों से ठगी, अधिकारियों के चक्कर में किसान, नहीं हुई एफआईआर : MP News

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
काॅट्रैक्ट फार्मिग में किसानों से ठगी, अधिकारियों के चक्कर में किसान, नहीं हुई एफआईआर : MP News
x
बैतूल / Contract Farming MP : नये कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। वही बैतूल में किसानो से काॅट्रैक्ट फार्मिग के नाम पर धोखाधडी

बैतूल / Contract Farming MP : नये कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। वही बैतूल में किसानो से काॅट्रैक्ट फार्मिग के नाम पर धोखाधडी करने का मामला सामने आया हैं जिसमे किसानो से 20 हजार रूपये जमा करवा कर मुनगे के रद्दी पौधे थमा दिये। जिन्हे लगाने के कुछ ही दिनों बाद पौधे मर गये। यह हाल एक किसान का नही क्षेत्र के सैकडों किसानो के साथ हुआ।वहीं किसानों ने इसकी शिकायत उद्यानिकी विभाग से की लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। अब मामला प्रदेश के कृषि मंत्री तक जा पहुंचा। अब अधिकारी की एक टीम जांच करेगी इसके बाद उक्त पौधा देने वाली कम्पनी के उपर एफआईआर दर्ज की जायेगी।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like


जानकारी के अनुसार उद्यानिकी विभाग ने किसानों को मुनगा की खेती करवा कर उनकी आय दोगुनी करवाने की दिशा में काम कर रहा था। इसके लिए विभाग ने इंदौर के उवेगो एग्रो साल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड नामक संस्था से किसानों को मुनगा का पौधा दिलवाया था। किसानो ंसे 20 हजार रूपये भी जमा करवाए गये थे। लेकिन विभाग ने मनुगा दिलवाने के बाद किसानों की सुध नहीं ली।

काॅट्रैक्ट फार्मिग में किसानों से ठगी, अधिकारियों के चक्कर में किसान, नहीं हुई एफआईआर : Contract Farming MP

किसानो के बताए अनुसार मुनगा के पौधे काफी कमजोर थें। कई किसानों के पैाधे खेत में लगाने के बाद ही नष्ट हेा गये। इस बात की जानकारी किसानों ने उद्यानिकी विभाग को दी लेकिन ध्यान नही दिया गया। ऐसे में मजबूरन किसानों नेे इसकी शिकायत कलेक्टर से की लेकिन वहां से भी ज्यादा कुछ नही हुआ। यह मामला दो वर्ष पुराना बताया जा रहा है।
किसानों ने इस मामले में दर-दर की ठोकर खा रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। काफी प्रयास के बाद यह खबर कृषि मंत्री कमल पटेल तक जा पहंुची और उन्होेन किसानो को एफआईआर का आश्वास भी दिया है। साथ ही एक जांच कमेंटी बनाकर जांच करवाने का आदेश भी दिया है। वहीं बताया जाता है कि ऐसा ही एक मामला खातेगांव का सामने आया था जिस पर उनके द्वारा एफआईआर करवाई गई थी।

MP News : 6 सूत्रिय मांगो के साथ, बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, आज बिजली बिगडी तो नही होगा सुधार…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook
| WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story