जबलपुर

जबलपुर : घर के बाथरूम में मिली डॉक्टर की लाश, जांच में पता चला गला काटकर की आत्महत्या

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
जबलपुर : घर के बाथरूम में मिली डॉक्टर की लाश, जांच में पता चला गला काटकर की आत्महत्या
x
मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग में पदस्थ एक सीनियर डॉक्टर ने सर्जरी ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है। उनकी लाश निजी मकान के बाथरूम में

जबलपुर : घर के बाथरूम में मिली डॉक्टर की लाश, जांच में पता चला गला काटकर की आत्महत्या

मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग में पदस्थ एक सीनियर डॉक्टर ने सर्जरी ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है। उनकी लाश निजी मकान के बाथरूम में मिली। पुलिस की एफएसएल टीम को प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है। वहीं पुलिस को अभी तक की जांच में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद बोस मेडिकल कालेज में पदस्थ सर्जरी विभाग के डॉक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा 44 वर्ष ने गुरूवार दोपहर आत्महत्या कर लिया है। डा विनोद ने अपने को बाथरूम में बंद कर सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया था। वह धनवंतरी नगर में रह रहे थे।

जबलपुर : घर के बाथरूम में मिली डॉक्टर की लाश, जांच में पता चला गला काटकर  की आत्महत्या

यह भी पढ़े : कांग्रेस नेता के घर पुलिस का छापा, निकला तलवार का जखीरा

जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी ममता विश्वकर्मा भी एक डॉक्टर है और वह केंद्रीय जेल में पदस्थ हैं। वह दोपहर के समय जब जेल से लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद नही है।वहीं अंदर जाने पर देखा तो बाथरूम का दरवाजा बंद है। काफी आवाज देने के बाद भी नहीं खुला। जिस पर ममता ने पडोसियों को बुलाते हुए पीछे जाकर खिडकी से देखा तो वह दंग रह गई।

यहाँ क्लिक करें : Amazon hot deals

यह भी पढ़े : बेटी बचाओ अभियान में डॉक्टर ने की अनोखी पहल, चारो तरफ हो रही सराहना : MP NEWS

पूरे बाथरूम में खून ही खून फैला हुआ था। वहीं डॉक्टर विनोद अचेत अवस्था में एक कोने में पडे़ हुए थे। ऐसे में घर के बाहर चीख पुकार शुरू हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। और बाथरूम का दरवाजा तोडकर बाहर निकाला गया।जब इस घटना की जानकारी मेडिकल कालेज पहंची तो सभी दंग रह गये थे। लोगों ने बताया कि गुरूवार को डा विनोद विश्वकर्मा कालेज नहीं गये थे। वहीं जानकारी मिली है उनकी पत्नी जेल में ड्यूटी पर थी। इनके दो बेटे अनुभव 10 वर्ष और स्पर्श 13 वर्ष हैं।

यह भी पढ़े :शहडोल जिला अस्पताल का हाल, डॉक्टर मना रहे छुट्टी और नवजात तोड़ रहे दम

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp
| Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story