बस-पिकअप में टक्कर 30 यात्री घायल, 10 गंभीर, पढ़िए पूरी खबर : SATNA NEWS
सतना (SATNA NEWS) । चित्रकूट मार्ग पर हिरौंदी के पास तेज रफ्तार यात्री बस एवं पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में लगभग 30 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिसमें 10 यात्री गंभीर बताए गए हैं।
घटना सतना जिले के भरगवां मोड़ मझगवां थाना क्षेत्र की बताई गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में रामनगर के पास एक ट्रक द्वारा स्कार्पियों को ठोकर मारते हुए पलट गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News
तहसीलदार की फर्जी फेसबुक एकाउंट से जालसाज कर रहा ठगी : SATN NEWS