मध्यप्रदेश

Rewa News : घर के अंदर घुसकर बाघ ने महिला पर किया हमला, मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
Rewa News : घर के अंदर घुसकर बाघ ने महिला पर किया हमला, मौत
x
रीवा। घर के अंदर घुसकर बाघ ने महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार शहडोल जिले के ब्यौहारी वन क्षेत्र

रीवा। घर के अंदर घुसकर बाघ ने महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार शहडोल जिले के ब्यौहारी वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आखेटपुर स्थित नागाडोल बफर जोन में गुरुवार की सुबह लगभग 5.30 बजे के आसपास बाघ ने घर के अंदर प्रवेश करते हुए समरिया पटेल 40 वर्ष पर हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। बताया गया है कि यह इलाका संजय नेशनल पार्क से लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि विंध्य में लगातार वन्य जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और ग्रामीण जन शिकार हो रहे हैं। अभी हाल ही में सतना जिले में वन कर्मचारी पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था।

गहरे तालाब में कूदकर बुजुर्ग ने बचाई युवक की जान

उज्जैन कलेक्टर का फरमान, मास्क न लगाने वालों पर स्पाट फाइन के साथ होगी 10 घंटे की जेल

जमानत पर कम्प्यूटर बाबा, लेकिन दूसरे केस में जेल

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story