मध्यप्रदेश

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार: किसे बनाएं मंत्री, इन 10 विधायकों की वजह से मुश्किल में भाजपा, हो सकती है बड़ी फूट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:22 AM GMT
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार: किसे बनाएं मंत्री, इन 10 विधायकों की वजह से मुश्किल में भाजपा, हो सकती है बड़ी फूट
x
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार: भोपाल। कांग्रेस की ही तरह फूट का असर मध्यप्रदेश भाजपा में भी दिखने लगा है। यहाँ शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार: भोपाल। कांग्रेस की ही तरह फूट का असर मध्यप्रदेश भाजपा में भी दिखने लगा है। यहाँ शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। परन्तु मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए सब कुछ सही नहीं लग रहा। मंत्रिमंडल विस्तार सीमित होना है, पर दावेदार बड़े हैं। चाहे महाकौशल हो या विंध्य सभी जगह असंतोष ही दिख रहा है।
मार्च में कमलनाथ सरकार को पटखनी देने के बाद भाजपा ने सरकार तो बना ली लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फिलहाल अपनी मिनी कैबिनेट से काम चलाना पड़ रहा है। क्योंकि लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश में कैबिनेट का विस्तार नहीं हो रहा है। वहीं, कैबिनेट विस्तार को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि सिंधिया खेमे के कारण जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण बिगड़ रहा है।

Madhya Pradesh Coronavirus Update: प्रदेश में मरीजों की संख्या 5 हज़ार के करीब, जानिए आपके शहर का हाल

17 के बाद हो सकता है गठन कहा जा रहा है कि 17 मई के बाद शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इस विस्तार में करीब 24 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि इस विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 8 नेता शामिल हो सकते हैं जिस कारण से भाजपा के कई दावेदार बाहर हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा को मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है।
5 जिलों में कड़ी मशक्कत कैबिनेट विस्तार को लेकर सबसे बड़ी मुश्किलें 5 जिलों को है। सागर, रीवा, ग्वालियर, मंदसौर और इंदौर में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण बैठने में भाजपा को दिक्कत हो रही है।

Jabalpur Railway Station के Platform Stalls में तोड़फोड़ कर लूटपाट की, भूख और प्यास से परेशान थें श्रमिक

रीवा जिले में भी कई दावेदार

पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं और विंध्य क्षेत्र में भाजपा के बड़े चेहरे हैं। राजेन्द्र शुक्ल के अलावा, नागेन्द्र सिंह, गिरीश गौतम बड़े दावेदार हैं। राजेन्द्र शुक्ल के सामने मुश्किल ये है कि ब्राह्मण चेहेरे के रूप में नरोत्तम मिश्रा को कैबिनेट में जगह मिल चुकी है जबकि गोपाल भार्गव भी प्रबल दावेदार हैं। हांलाकि राजेंद्र शुक्ल को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है। क्योंकि मंत्री रहते हुए विंध्य समेत पूरे प्रदेश में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य उल्लेखनीय रहें हैं।
सागर जिला शिवराज कैबिनेट से अभी गोविंद सिंह राजपूत मंत्री हैं। गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले से आते हैं और उन्हें उपचुनाव भी लड़ना है। वहीं, सागर जिले से वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव भी आते हैं। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह भी सागर जिले से आते हैं। इसके अलावा प्रदीप लारिया एससी कोटे से और शैलेन्द्र जैन, जैन समाज के कोटे से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिस कारण से भाजपा को सामंजस्य बैठाने में मुश्किल हो रही है।

इंदौर जिला

इंदौर जिले में तुलसी सिलावट अभी मंत्री हैं। उनके अलावा, ऊषा ठाकुर, मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला भी दावेदार हैं। ऐसे में अगर किसी एक को मंत्री बनाया जाता है तो नाराजगी बढ़ सकती है। वहीं, मंदसौर जिले में हरदीप सिंह डंग के मंत्री बनने से जगदीश देवड़ा, यशपाल सिंह सिसौदियाा और ओमप्रकाश सकलेचा जैसे बड़े दावेदार हैं। ग्वालियर-चंबल से प्रद्युमन सिंह तोमर के अलावा इमरती देवी और यशोधरा राजे सिंधिया भी प्रबल दावेदार हैं।

बन सकते हैं 34 मंत्री

मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटे हैं। इस हिसाब से मध्यप्रदेश में केवल 34 मंत्री बन सकते हैं। ये माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के 8 नेता और मंत्री बन सकते हैं जबकि 2 मंत्री बनाए जा चुके हैं।

भारत सरकार बना रही ऐसा App जो WhatsApp और Zoom को देगा टक्कर

सिंधिया खेमे के ये नेता बनेंगे मंत्री?

ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के नेताओं की बात करें तो उन्के खेमे से इमरती देवी, प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया के अलावा, बिसाहूलाल साहू, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल सिंह कंसाना और हरदीप सिंह डंग को मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत पहले से ही शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं।

फूट का भी डर?

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। वहीं, दूसरी तरफ शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी बागी तेवर दिखा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में बयान दिया है कि मेरे पास सभी विकल्प खुले हैं और समय आने पर इन विकल्पों का प्रयोग करूंगा। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा को फूट का भी डर है क्योंकि मध्यप्रदेश में अभी किसी भी पार्टी के पास पूर्णबहुमत नहीं है। जबकि 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook,
Twitter
, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story