मध्यप्रदेश

भीषण हादसे से फिर कांपा MP, 8 मजदूरों की मौके पर मौत, 50 से ज्यादा घायल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
भीषण हादसे से फिर कांपा MP, 8 मजदूरों की मौके पर मौत, 50 से ज्यादा घायल
x
भीषण हादसे से फिर कांपा MP, 8 मजदूरों की मौके पर मौत, 50 से ज्यादा घायलMP/गुना. मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क
भीषण हादसे से फिर कांपा MP, 8 मजदूरों की मौके पर मौत, 50 से ज्यादा घायल

MP/गुना. मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 55 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। फिलहाल हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और लॉकडाउन के कारण अपने घर वापस जा रहे थे।

रीवाः एक ही परिवार के 4 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले, 8 पहुंचा आंकड़ा, 7 एक्टिव केस, एक स्वस्थ

बस से कंटेनर की भिड़ंत ये हादसा कंटेनर और यात्री बस की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। बताया जा रहा है कि सभी मज़दूर कंटेनर में सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है लेकिन ये पता चला है कि ये उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और महाराष्ट्र से वापस लौट रहे थे। गुना के कैंट थाना इलाके के पास रात करीब ढाई बजे ये हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 55 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर अपने परिवार के साथ कंटेनर में सवार थे।

कोरोना वारियर्स के लिए नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाएं भेंट की गईं

दरअसल, सभी मजदूर कंटेनर में सवार होकर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे। गुना कैंट थाना के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस से कंटेनर टकरा गया। टक्कर के बाद मौके ड्राइवर फरार हो गया। प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत मौके पर पहुंची। उसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन के लोग मजदूरों की पहचान करने में लगे हैं। शुरुआत जानकारी के अनुसार सभी यूपी के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त की मजदूरों को सभंलने का मौका ही नहीं मिला। विरान सड़क पर अचानक से चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद हादसे की जानकारी हुई।

[signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story