मध्यप्रदेश

MP में लड़की देखने आया था लड़का, LOCKDOWN में फंसा फिर हुई अनोखी शादी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
MP में लड़की देखने आया था लड़का, LOCKDOWN में फंसा फिर हुई अनोखी शादी
x
MP में लड़की देखने आया था लड़का, LOCKDOWN में फंसा फिर हुई अनोखी शादीMP: खंडवा/ शहर में LOCKDOWN के बीच एक अनोखी शादी हुई, जिसमें ना तो बाराती

MP में लड़की देखने आया था लड़का, LOCKDOWN में फंसा फिर हुई अनोखी शादी

MP: खंडवा/ शहर में LOCKDOWN के बीच एक अनोखी शादी हुई, जिसमें ना तो बाराती थे, ना ही बैंड और ना ही शहनाई। इस अनोखी शादी में अगर कुछ था तो तालियों की गड़गड़ाहट और विवाह बंधन में बंधने वाला ये जोड़ा और इनके परिवार वाले।

मध्यप्रदेश में 2 हज़ार से अधिक मामलों की पुष्टि, अकेले इंदौर में 1200 से ज्यादा केस

दरअसल, 25 मार्च को महाराष्ट्र से एक लड़का अपने परिवार वालों के साथ खंडवा में शादी के लिए लड़की पसंद करने आया था। लेकिन उसके बाद ही लॉकडाउन की घोषणा हो गई जिसकी वजह से लड़का व उसके परिवार वाले खंडवा में ही फंस गये। पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक था लेकिन उसके बाद इसे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया। 25 दिनों से लड़के वालों का परिवार लड़की वालों के घर ही रह रहा था, तो दोनों परिवारों में मेलमिलाप बढ़ गया। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे से शादी का निर्णय लिया और परिवारवालों के बीच दोनों नितिन और नेहा ने शादी कर ली।

रीवा में बाहर से आ रहें लोगो को शेल्टर होम में डाला, भूखे-प्यासे लोगों का हंगामा

सोशल मीडिया के माध्यम से दी शादी की सूचना

इस अनोखी शादी में ना कोई बैंड बाजा था और ना कोई बारात, बस दोनों ने एक दूसरे के गले माला डाली और दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध गए। शादी की जानकारी परिवार वालों ने अपने रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के माध्यम से दी, टिक- टॉक वीडियो के माध्यम से ही शादी का कार्ड बनया और उसी पर शादी के वीडियो भी बनाए। रिश्तेदारों को पता लगने के बाद ही लोगों ने इन्हें बधाई देना शुरु कर दी। लॉकडाउन के बीच इन दोनों ने अपनी शादी को हमेशा के लिए यादगार बना लिया। इतना ही नहीं लॉक डाउन के बीच विवाह बंधन में बंधने वाले इस जोड़े ने बताया कि उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है कि उनकी शादी अरमानों के साथ नहीं हो सकी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story