लाइफस्टाइल

इन घरेलू नुस्खों से दूर भगाए घर में मौजूद चूहे, छिपकली एवं मक्खी

Manoj Shukla
3 March 2021 8:35 PM GMT
इन घरेलू नुस्खों से दूर भगाए घर में मौजूद चूहे, छिपकली एवं मक्खी
x
घर में चूहे, मक्खी एवं छिपकलियों का होना आम बात हैं। इससे लोग परेशान तब होते हैं जब इनका आंतक घरों में बढ़ जाता हैं। लिहाजा लाख प्रयास करने के बाद भी इनसे लोगों को छुटकरा नहीं मिलता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ देशी एवं घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिनसे ये सभी आपको घर से दूर हो जाएंगे। तो चलिए जानते है आखिर किन औजारों की सहायता से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। 

छिपकलियां

छिपकलियां ऐसे जानवर है जो हर घर की दीवाल में सहज ही देखने को मिल जाती हैं। इनका काम क्या होता है यह छोटे-छोटे जीवों को खाना। यह दीवाल में आपको चिपकी हुई मिलेगी और इनका निशाना सीधे अपनी भूख पर होता हैं। लेकिन यही छिपकलियां कभी-कभार इंसान के लिए जहर बन जाती हैं। अगर यह धोखे से भी खाने में या दूध में गिर जाए तो इनका जहर इतना खतरनाक होता है कि यह सीधे इंसान को परलोक भेज सकती हैं। ऐसे में अगर आप इनसे परेशान हैं तो घर में मोर के पंख जरूर रखे। कहा जाता है कि छिपकलियों को मोर खा जाते हैं। जिससे छिपकलियां खूब डरती हैं। ऐसे में अगर इनकी नजर में मोर के पंख पड़ गए तो वह वहां से भाग जाती हैं।

मक्खियां

मक्खियों को घर से दूर भगाने के लिए सबसे पहले जरूरी यह है कि घर में साफ-सफाई रखें। घर के आसपास कचरा एवं गंदगी जमा न होने दें। हो सके तो घर के दरवाजे बंद रखें। जिससे घर में मक्खियां प्रवेश न कर सकें। बावजूद इसके अगर आपके घर में मक्खियों का जमावड़ा है तो रूई में तेज गंद वाले किसी प्रोडक्ट को दरवाजे के कोने में लगा दें। इससे मक्खियां घर में आपके प्रवेश नहीं करेगी और घर से दूर भागेगी।

चूहे

जिस घर में चूहे होते है वह इतना नुकसान करते हैं कि पूछिए मत। घर में मौजूद हर सामान को काट जाते हैं। फिर चाहे बिस्तर हो या कपड़े, डिब्बे हो या खाने-पीने के सामान सभी को चट करने में ये पूछे नहीं रहते हैं। हालांकि चूहे मारने की कई दवाईयां मार्केट में मौजूद हैं। बावजूद इसके यह लोगों को चकमा देने में बहुत आगे रहते हैं। इसलिए अगर आप चूहों से परेशान हैं तो पिपरमिंट के टुकड़ों को घर के किचन अथवा उन हिस्सों में रख दें जहां चूहों से आप परेशान हैं। माना जाता है कि पिपरमिंट की गंध से चूहे भागते हैं। ऐसा आप दो-चार दिन तक करेंगे तो चूहे आपके घर को हमेशा के लिए छोड़ देंगे।

एक्ट्रेस सनी लियोनी से ज्यादा बोल्ड है पति डेनियल, इस हाल में पकड़ा, कहा पूछना मत

जब काॅलेज जाते समय यामी गौतम हो गई थी सड़क दुर्घटना का शिकार, टेढ़ी हो गई थी गर्दन, एक्ट्रेस शेयर की आपबीती

सप्ताह में तीन दिन चलेगी रीवा - इतवारी ट्रेन, रेलमंत्री पियूष गोयल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Next Story