लाइफस्टाइल

Summer Drink Recipe: लू से बचाने वाला और न्यूट्रिशन से भरपूर गर्मियों में पीजिए सत्तू का शरबत

Summer Drink Recipe: लू से बचाने वाला और न्यूट्रिशन से भरपूर गर्मियों में पीजिए सत्तू का शरबत
x
आयुर्वेद के डॉक्टर भी कहते हैं कि सत्तू सब शरबत गर्मियों में अमृत के समान होता है।

Summer Drink Recipe: गर्मियों में ठंडा शरबत या कोल्ड ड्रिंक पीने का मन करता है। जितने भी गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक किए जाते हैं उसमें कुछ कोल्ड ड्रिंक होते हैं, जो पोषण से भरपूर होते हैं। गर्मियों में लोग अधिकतर लस्सी, जूस आदि पीना पसंद करते हैं।

लेकिन सत्तू का शरबत भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में खूब किया जाता है अब यह परंपरा लगभग समाप्त हो रही है लेकिन आयुर्वेद के डॉक्टर भी कहते हैं कि सत्तू सब शरबत आज ही गर्मियों में अमृत के समान होता है। सत्तू के सेवन से गर्मियों में तरोताजा और ठंडा महसूस होता है। गर्मियों में टेंपरेचर इतना अधिक हो जाता है कि लू से बचाव करने के लिए शरीर को ठंडा पहुंचाने वाला फूड आइटम खाना चाहिए और ऐसे में सत्तू का शरबत फायदेमंद होता है। Sattu Drink बनाना आज हम आपको बताने जा रहे हैं। सत्तू कहीं अनाज से मिलकर मनाया जाता है। सत्तू बना बनाया बाजार में मिलता है बस इससे आपको शरबत बनाना है आइए जानें सत्तू की शरबत बनाने की विधि के बारे में -

सत्तू में पाए जाने वाले पोषक तत्व(Sattu Me Paye Jane Wale Poshak Tatv)

सत्तू में कई मिनरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं। आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस, फाइबर होते हैं, जो हमारे हेल्थ के लिए लाभकारी है। सत्तू के सेवन से बॉडी में पानी की कमी भी नहीं होती है। गर्मी अकसर डिहाइड्रेशन होने के कारण बॉडी एनर्जी लॉस होने लगता है। इस कारण से लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। सत्तू का शरबत दूसरे बचाने और एनर्जी देने में मददगार होता है। इसलिए बच्चों को भी सत्तू का शरबत खिलाना चाहिए।

Sattu Drink बनाने के लिए सामग्री(Sattu Drink Banane Ke Liye Samagri)

● 3 बड़े चम्मच सत्तू (भुने चने का आटा)

● 4 बड़े चम्मच गुड़, कद्दूकस किया या स्वादानुसार चीनी

● आधा चम्मच काला नमक (चाहें तो)

● 4 कप पानी

● बर्फ के टुकड़े

सत्तू कोल्ड ड्रिंक बनाने की विधि(Sattu Cold drink Banane Ki Vidhi)

सत्तू को बर्तन में डालें। पानी मिलाते हुए सत्तू को चलाएं। ध्यान रखें कि सत्तू की गुठली ना बन जाए। इसलिए अच्छे से चलाएं। आप अपने मनपसंद अनुसार गुड चीनी मिलाकर सत्तू को फिर चलाएं।

इसमें काला नमक मिलाकर सत्तू को अच्छे से मिक्स कर ले।

लीजिए न्यूट्रीशन से भरपूर ठंडा ठंडा सत्तू का शरबत तैयार है, इसमें बर्फ के टुकड़े डालिए और पीने के लिए सर्व करिए।

Monika Tripathi | रीवा रियासत

Monika Tripathi | रीवा रियासत

    Next Story