लाइफस्टाइल

Maghi Purnima 2021 : माघ की पूर्णिमा के दिन ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न, जाने शुभ मुर्हूत एवं अहम बातें

Aaryan Dwivedi
23 Feb 2021 9:42 PM GMT
Maghi Purnima 2021 : माघ की पूर्णिमा के दिन ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न, जाने शुभ मुर्हूत एवं अहम बातें
x
Magahi Purnima 2021 : माघ की पूर्णिमा के दिन स्नान, दान आदि का बड़ा महत्व हैं। मान्यता है कि इस दिन धर्म का काम करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं। यह पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है। इस दिन स्नान का भी बड़ा महत्व हैं।

Magahi Purnima 2021 : माघ की पूर्णिमा के दिन स्नान, दान आदि का बड़ा महत्व हैं। मान्यता है कि इस दिन धर्म का काम करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं। यह पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है। इस दिन स्नान का भी बड़ा महत्व हैं। इस साल माघी पूर्णिमा शनिवार यानी कि 27 फरवरी को पड़ रही हैं। इस तिथि को चन्द्रमा सम्पूर्ण होते हैं साथ ही इस तिथि के स्वामी भी चन्द्रदेव होते हैं।

शुभ मुर्हूत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानेत माघी पूर्णिमा का आरंभ शुक्रवार यानी कि 26 फरवरी को 3.39 से शुरू होगा। जिसका समापन 27 फरवरी यानी कि शनिवार को दोपहर 1.46 पर होगा।

माघी पूर्णिमा से जुड़ी अहम बातें

पुराणों की माने तो माघी पूर्णिम के दिन भगवान विष्णु का गंगा में वास होता है। इसीलिए इस दिन गंगा में स्नान एवं आमचन करने से बेहद ही शुभ फल की प्राप्ति होती हैं। माघ मास में वैसे भी कल्पवापस की परम्परा हैं। माघ मास के शुरूआत से ढेर सारे लोग गंगा तट पर रहकर व्रत आदि करके प्रतिदिन स्नान आदि करते हैं। इस दिन चन्द्रमा मघ नक्षत्र एवं सिंह राशि में होता है। इसीलिए इसे माघ मास कहा जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी तरह माघी पूर्णिमा के दिन दान, धर्म एवं पुण्य का कार्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं। कहा जाता है कि इस दिन तिल, गर्म वस्त्र का दान करने से नरक लोक मुक्ति मिलती है।

ग्रहों के अनुसार दान की मान्यता

मान्यता है कि सूर्य ग्रह के चलते जिन लोगों को अपयश की समस्या होती है उन्हें पूर्णिमा के दिन गेंहू एवं गुड़ का दान अति उत्तम होता है। इसी तरह चन्द्रमा ग्रह की शुभता के लिए जल, मिसरी एवं दूध का दान करना चाहिए। जिन लोगों का बुध ग्रह ठीक नहीं होता है उन्हें त्वचा एवं बुद्धि की समस्या होती हैं। ऐसे में उन्हें आंवला एवं हरी सब्जियों का दान उत्तम माना गया है। ऐसे ही मंगल ग्रह के दोष के चलते मुकदमेबाजी एवं आर्थिक समस्या से बचने के लिए मसूर की दाल का दान शुभ माना गया है। ऐसे ही गुरू ग्रह को ठीक करने के लिए केले, मक्का एवं चने का दान शुभ माना गया है। ऐसे ही शुक्र ग्रह को ठीक करने के लिए घी, मक्खन, सफेद तिल का दान शुभ माना गया है। ऐसे में शनि ग्रह को ठीक करने के लिए काली तिल एवं सरसों का दान अति उत्तम माना गया हैं।

खड़े ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों, एक ही परिवार 6 लोगों की मौत

64MP क्वाड कैमरा, 7000MAH बैटरी से लैस Samsung Galaxy F62 की सेल शुरू, मिल रहा भारी डिस्काउंट

Kareena Kapoor के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, नन्हीं परी के साथ वायरल हुई तस्वीर, जानिए पूरा माजरा!

मैने प्यार किया फिल्म में इस सीन को शूट करते समय खूब रोई थी भाग्यश्री, सलमान सहित अन्य लोग रह गए थे हैरान

Next Story