लाइफस्टाइल

How To Treat Mosquito Bite : मच्छर काटने से शरीर पर पड़ जाते है लाल चकत्ते, होती है  खुजली तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं निजात

Manoj Shukla
18 April 2021 10:35 AM GMT
How To Treat Mosquito Bite : मच्छर काटने से शरीर पर पड़ जाते है लाल चकत्ते, होती है  खुजली तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं निजात
x
How To Treat Mosquito Bite : गर्मियों के मौसम में मच्छरों की संख्या सबसे ज्यादा होती हैं। ये मच्छर इंसान का जीना हराम कर देते हैं। इनके काटने से शरीर पर लाल चक्कते पड़ने के साथ ही खुजली जैसी समस्या होना आम बात हैं।

How To Treat Mosquito Bite : गर्मियों के मौसम में मच्छरों की संख्या सबसे ज्यादा होती हैं। ये मच्छर इंसान का जीना हराम कर देते हैं। इनके काटने से शरीर पर लाल चक्कते पड़ने के साथ ही खुजली जैसी समस्या होना आम बात हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप मच्छर काटने से बनने वाले लाल चक्कते व खुजली से आसानी से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वह घरेलू नुस्खे।

घरेलू नुस्खे

मच्छर काटने से अगर शरीर में लाल चक्कते बन हैं तो नीबू छिलका लगाएं। इससे लाल चकत्ते गायब हो जाएंगे और खुजली भी नहीं होगी।
इसी तरह सेव का सिरका भी मच्छर काटने के लिए काफी फायदेमंद है। आधा चम्मच सेव के सिरके में तीन चम्मच पानी मिलाकर लगाने से ये निशान गायब हो जाएंगे। ठीक इसी तरह प्याज का टुकड़ा भी इस निशान को मिटाने में काफी कारगर है। यह न सिर्फ निशान को दूर करता है बल्कि खुजली को भी समाप्त करता है।

एलोवेरा जेल

मच्छर के काटने पर बनने वाले लाल चक्कते व खुजली को एलोवेरा जेल की मदद से भी निजात पाया जा सकता है। यह शरीर को न सिर्फ ठण्डई देता है बल्कि जलन व खुजली आदि को भी दूर करता है।

How To Treat Mosquito Bite : मच्छर काटने से शरीर पर पड़ जाते है लाल चकत्ते, होती है  खुजली तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं निजातइसी तरह बेकिंग सोड़ा भी मच्छर के काटने वाले निशान व खुजली को दूर करने में सहायक हैं। मच्छर के काटने पर बेकिंग सोड़ा को पानी में घोल बनाकर मिला लें। फिर इसे काटने वाली जगह पर लगाने से समस्या से निजात मिलता है।

कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ एक्टर नील नितिन मुकेश का पूरा परिवार, दो साल की बच्ची नूर्वी भी पाॅजिटिव

एक्टर सोनू सूद, सुमित व्यास एवं डिजाइन मनीष मलहोत्रा कोरोना पाॅजिटिव

Next Story