लाइफस्टाइल

Holi Date 2021: होली कब है, जाने होली त्यौहार का दिन एवं पौराणिक मान्यता

Aaryan Dwivedi
27 Feb 2021 8:06 PM GMT
Holi Date 2021: होली कब है, जाने होली त्यौहार का दिन एवं पौराणिक मान्यता
x
Holi Date 2021 : होली पर्व का हिन्दू धर्म में बड़ा ही महत्व हैं। यह पर्व देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। साल 2021 में होली दिन रविवार 28 मार्च को पड़ रही हैं। होली का त्यौहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं।

Holi Date 2021 : होली पर्व का हिन्दू धर्म में बड़ा ही महत्व हैं। यह पर्व देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। साल 2021 में होली दिन रविवार 28 मार्च को पड़ रही हैं। होली का त्यौहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता हैं। इसके दूसरे दिन यानी कि 29 मार्च को रंगों का पर्व मनाया जाता हैं। पूर्णिमा की रात देशभर में होलिका दहन किया जाता हैं। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता हैं। इसके दूसरे दिन लोग रंग-गुलाल, अबीर लगाकर फिल्मी गानों एवं फाग गीतों के बीच इस पर्व को बड़े रोचक ढंग से मनाते हैं। होलिका के दिन घर में स्वादिष्ट पकवान आदि बनाने की परम्परा हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुर्हूत क्या है और इस पर्व के पीछे क्या पौराणिक कथा है।

शुभ मुर्हूत (Shubh Muhurt)

रिपोर्ट की माने तो फाल्गुन मास की पूर्णिमा 28 मार्च 2021 की सुबह 3.27 बजे से 29 मार्च की रात 12.27 तक हैं। 29 मार्च की सुबह 10.13 मिनट से 11.16 तक भाद्र पूंछ हैं। जबकि 29 मार्च की 11.16 से दोपहर 1 बजे भाद्र मुख है।

पौराणिक मान्यता

होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को लेकर मनाया जाता हैं। मान्यता है कि आदिकाल में राजा हिरण्यकश्यप हुआ करते थे। जो अति बलशाली थे। वह खुद को भगवान मानते थे। उनके घर में बेटे प्रहलाद का जन्म हुआ। जन्म से ही प्रहलाद भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। पिता हिरण्यकश्यप को यह बात नागवार गुजरती थी। लिहाजा उसने अपने बेटे को लाख समझाने की कोशिश की। जब वह माने तो उसकी हत्या करने का प्रयास करने लगे। लाख प्रयास के बाद जब वह अपने बेटे को मृत्यु देने में सफल नहीं हुए तो फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन बहन होलिका की गोंद में बेटे प्रहलाद को बिठाकर आग लगा दी। चूंकि बहन को आग से न जलने का वरदान प्राप्त था। लिहाजा होलिका यह सोचकर खुशी-खुशी बैठ गई कि वह तो जलेगी नहीं और उसके भाई के लिए कष्ट बन चुका बेटा प्रहलाद जलकर भस्म हो जाएगा। लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा। बहन होलिका जहां जलकर भस्म हो गई तो वहीं प्रहलाद खुशी-खुशी उस आग से बाहर निकल आए। तभी से इस पर्व को देशभर में बड़े हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाने लगा।

रंगों की रहती है धूम

होली दहन के दूसरे दिन देशभर में रंगों की धूम रहती हैं। होली पर्व को लेकर बाजार में कई दिनों पहले से तरह-तरह के रंग-गुलाल आदि की दुकानें सज जाती हैं। इस पर्व को लेकर लोग रंग-गुलाल, पिचकारी आदि की जमकर खरीदी करते हैं। साथ ही घर आए मेहमानों के लिए विशेष पकवान आदि की भी व्यवस्था की जाती हैं। लिहाजा बाजार में मीठे की दुकानें भी जमकर सजी दिखाई देती हैं।

बाॅलीवुड फिल्मों की रहती है धूम

होली पर्व के दिन जगह-जगह बाॅलीवुड फिल्मी गीत बजते सहज ही देखे जा सकते हैं। इस पर्व को मनाने के लिए लोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। कई जगह तो डीजे आदि की भी व्यवस्था की जाती है। जहां कई लोग इकट्ठा होते हैं और रंग-गुलाल, पिचकारी से जमकर एक-दूसरे स्वागत करते हैं और डांस करते हैं।

खड़े ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों, एक ही परिवार 6 लोगों की मौत

64MP क्वाड कैमरा, 7000MAH बैटरी से लैस Samsung Galaxy F62 की सेल शुरू, मिल रहा भारी डिस्काउंट

ट्रक ने 40 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Next Story