लाइफस्टाइल

हार्ट अटैक से पहले हृदय देता है संकेत, जाने क्या हैं लक्षण : Health In Hindi

Aaryan Dwivedi
17 Feb 2021 10:36 PM IST
हार्ट अटैक से पहले हृदय देता है संकेत, जाने क्या हैं लक्षण : Health In Hindi
x
Health In Hindi: हृदय शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। शरीर के सभी अंगों में रक्त पहुंचाकर शरीर को शक्ति प्रदान करने का काम ह्दय का है। वही जब शरीर के सभी अंगों में रक्त पहुंचने में किसी कारण अवरोध उत्पन्न होता है उस समय ह्दय में दबाव बढ़ता है। ऐसे में हार्ट अटैक (Heart attack) का खतरा उत्पन्न होता है। लेकिन हार्ट अटैक से पहले ह्दय कई तरह के संकेत देता है। जिसे समझने की आवश्यकता होती है। 

आज की व्यस्त जिंदगी और अव्यवस्थित खानपान हार्टअटैक जैसे खतरे का मुख्य कारण है। वही जंक फूड (Junk food) जिसे सवाधिक पसंद किया जाता है वह भी हमारी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। जिससे कई तरह के रोग उत्पन्न तो होती ही हैं वही हार्ट अटैक को भी बढ़ावा देता है।

जानकारों की माने तो पता चलता है कि हार्ट अटैक से पहले शरीर में कई लक्षण दिखते हैं। बताया गया है कि सामान्य स्थिति में ह्दय की गति भी सामान्य होती है। लेकिन इसमे अगर कोई भी अनियंत्रण जैसी स्थिति होती है तब बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखते हैं। कभी-कभी बेचैनी इतनी ज्यादा हो जाती है कि पसीना निकलना निकलता है। ऐसे में डाक्टर की सलाह लेना हितकर होता है।

बिना किसी चोट के अगर पैर, पंजा तथा एड़ी में सूजन की समस्या हो वह भी हार्ट में समस्या होने का संकेत है। ऐसी स्थिति तब होती है जब रक्त में कही न कही गतिरोध हो रहा होता है। हांथ के अलावा अगर कंधों में दर्द हो वह भी हार्ट के लिए अच्छे संकेत नही हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज करने के बजाय हमें डॉक्टर की सलाह लेना काफी फायदेमंद होता है। वहीं कई रोगियों में हार्ट अटैक से पहले दातों में दर्द होने के साथ ही जबडे और सिर में भी दर्द होता है। ऐसे मे डक्टर की सलाह आवश्यक होती है।

Methi benefits in Hindi : मेथी दाना है बहुत उपयोगी, जाने किस रोग में कैसे करे इसका उपयोग..

अगर हार्ट के पुराने रोगी को लगातार खांसी आये और बलगम का रंग सफेद और हल्का पीला हो ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। इन सभी लक्षणों में रोगी को डॉक्टर ( Doctor) की सलाह लेना आवश्यक होता है। समय पर बीमारी का पता चल जाने पर इसका इलाज कफी हद तक सम्भव होता है। क्योकि हार्ट अटैक आने के बाद रोगी को बचने का समय कम ही रहता है। इसीलिए लक्षणों पर गौर करना हितकर होता है। इसे कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

Basant Panchami 2021 : बसंत पंचमी पर भूल से भी न करें यह काम, इन बातों रखे विशेष ध्यान

पैर बताते हैं सेहत का हाल, जानने के लिए देखें कुछ मिनट....

Next Story