Health

सफेद बालों से परेशान हैं तो शरीर को दे यह जरूरी विटामिन, सफेद बाल हो जाएंगे काले

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
सफेद बालों से परेशान हैं तो शरीर को दे यह जरूरी विटामिन, सफेद बाल हो जाएंगे काले
x
समय से पहले बालों का सफेद होना आज के समय में आम बात हो गई हैं। सफेद होते बालों से आज सबसे ज्यादा युवा परेशान हैं।

समय से पहले बालों का सफेद होना आज के समय में आम बात हो गई हैं। सफेद होते बालों से आज सबसे ज्यादा युवा परेशान हैं। इन्हीं सफेद बालों को काला करने के लिए युवा तरह-तरह के कैमिकल का उपयोग करते हैं। जिससे थोड़े समय के लिए बाल सफेद तो हो जाते हैं लेकिन जैसे ही यह कलर उड़ता है तो हमें पता चलता है कि पहले से कहीं ज्यादा बाल सफेद हो रहे हैं। बालों का सफेद होने के पीछे सबसे कारण शरीर में विटामिन की कमी है। हमारे शरीर को सही मात्रा में विटामिन नहीं मिल पाता हैं। जिससे हमारे बाल समय से पहले ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं। अगर इन समस्याओं से आप भी परेशान है तो शरीर को यह जरूरी विटामिन जरूर दें। शरीर को सही मात्रा में विटामिन मिलेगा तो हमारे बाल लम्बे समय तक काले, घने एवं मजबूत रहेंगे।

भारत की जनसंख्या और आकर के चलते HERD IMMUNITY कोविद-19 से लड़ने के लिए सही रणनीति नहीं… जानिए क्यों

विटामिन डी फूड्स करें सेवन

बालों में मेलानिन नाम का पिगमेंट पाया जाता है। इंसानों की बढ़ती उम्र के साथ इसका उत्पादन कम हो जाता हैं। लिहाजा परिणाम स्वरूप हमारे बाल समय से पहले ही सफेद होने शुरू हो जाते हैं। बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए हमें डेली विटामिन डी से भरपूर फूड्स अपने भोजन में शामिल करना होगा। तो चलिए जानते है किन फूड्स एवं खाद्य पदार्थो से हमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलेगी।

विटामिन डी की कमी और COVID-19 के बीच क्या है लिंक जानिए

अण्डा

सफेद बालों से परेशान हैं तो शरीर को दे यह जरूरी विटामिन, सफेद बाल हो जाएंगे काले

अंडे में विटामिन डी एवं प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे सफेद होते बालों को बचाने में मदद करता हैं। साथ ही अंडे के सेवन से मेलानिन का उत्पादन भी सही तरीके से होता है। जिससे हमारे बाल सफेद कम मात्रा में होते हैं।

मशरूम

[caption id="attachment_53521" align="alignnone" width="797"] सफेद बालों से परेशान हैं तो शरीर को दे यह जरूरी विटामिन, सफेद बाल हो जाएंगे काले सफेद बालों से परेशान हैं तो शरीर को दे यह जरूरी विटामिन, सफेद बाल हो जाएंगे काले[/caption]

मशरूम में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। तरह-तरह के मशरूम में विटामिन डी अलग-अलग मात्रा की होती हैं। इसके सेवन से न सिर्फ हमारे सफेद बालों की समस्या दूर होती है बल्कि बालों का झड़ना भी कम होता है और बाल मजबूत होते हैं।

दूध

सफेद बालों से परेशान हैं तो शरीर को दे यह जरूरी विटामिन, सफेद बाल हो जाएंगे काले

दूध का सेवन हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता हैं। दूध में कैल्शियम एवं विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता हैं। एक गिलास डेली दूध का सेवन करने से सफेद बालों को काला करने में काफी मदद मिलती हैं। दूध के सेवन से बाल मजबूत होने के साथ ही बालों के झड़ने में भी कमी आती है।

डायबिटीज़ और मोटापे से बचना है तो ज़रूर करें ये नाश्ता

मछली

सफेद बालों से परेशान हैं तो शरीर को दे यह जरूरी विटामिन, सफेद बाल हो जाएंगे काले

जो लोग मांसाहारी होते हैं उनके लिए विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत मछली हैं। मछली के सेवन से हमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलती हैं। जो हमारे शरीर को कई प्रकार से मजबूती प्रदान करती हैं। शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलने से बालों का सफेद होना रूक जाता है और बालों का विकास भी अच्छे से होता है।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story