लाइफस्टाइल

Corn Eating benefits : सेहत के लिए बेहद लाभकारी है मकाई का भुट्टा, जाने इसके फायदे

Manoj Shukla
16 July 2021 10:19 PM GMT
Corn Eating benefits : सेहत के लिए बेहद लाभकारी है मकाई का भुट्टा, जाने इसके फायदे
x
Corn Eating benefits : नई दिल्ली। मकाई के भुट्टे इन दिनों बाजार में खूब देखे जा सकते हैं। यह स्वाद में जितने लजवाब होते हैं। उतने सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Corn Eating benefits : नई दिल्ली। मकाई के भुट्टे इन दिनों बाजार में खूब देखे जा सकते हैं। यह स्वाद में जितने लजवाब होते हैं। उतने सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। बारिश के मौसम में मकाई के भुट्टे खाने की सलाह भी दी जाती है। मकाई के भुट्टे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमें सालभर हेल्दी रखते हैं। मकाई में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी आंतों को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। मकाई के सेवन से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है। इसमें मौजूद घुलनशील पदार्थ ब्लड शुगर लेबल को भी कन्ट्रोल रखता है।

इम्यून को रखता है मजबूत

मकाई का सेवन हमें कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो बालों एवं हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर की उर्जा को बनाए रखता है। इसके सेवन से इम्युन सिस्टम भी मजबूत रहता है।

करता है वेट लॉस

मकाई में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है, जिससे हम अतिरिक्त कैलोरी नहीं लेते हैं। नतीजा हमारा वजन भी कन्ट्रोल में रहता है।

एनीमिया को रखता है दूर

मकाई में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो एनीमिया को दूर करता है। इसमें स्किन को हेल्दी रखने के भी भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। मकाई में भरपूर मात्रा में विटामिन ए एवं आयरन पाया जाता है। जो खून बढ़ाता है। इसलिए एनीमिया रोग से पीड़ित व्यक्ति को इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। रीवारियासत इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसलिए अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Next Story