कटनी

दिल्ली नहीं, मध्यप्रदेश के इस शहर के रहने वाले हैं टीम इंडिया के कप्तान 'विराट कोहली'

Aaryan Puneet Dwivedi
17 Sept 2021 8:39 AM IST
IND Vs NZ Test Series
x
गुरुवार को उन्होंने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले ICC Men's T20 World Cup 2021 के बाद वे कप्तानी छोड़ देंगे।

भोपाल। अब तक सब समझते थे कि विराट कोहली का परिवार Delhi का है, लेकिन हकीकत कुछ और है, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के दादा किसी जमाने में Madhya Pradesh के कटनी में रहते थे। वहां उनका आज भी पुश्तैनी मकान है। इसी शहर में विराट के चाचा-चाची और कजिन्स रहते हैं। विराट अपने भाई के निधन के कारण 14 साल पहले कटनी आए थे।

गुरुवार को उन्होंने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले ICC Men's T20 World Cup 2021 के बाद वे कप्तानी छोड़ देंगे। लेकिन वे एकदिवसीय (ODI) और टेस्ट मैचों की कप्तानी में बने रहेंगे। भारतीय कप्तानों में कोहली 'धोनी से भी अधिक विराट', वर्ल्ड कप जिताकर रचेंगे इतिहास

विराट की चाची आशा कोहली कटनी की महापौर रह चुकी हैं। बताया जाता है कि विभाजन के समय विराट के दादा कटनी में बस गए थे। उनके पिता प्रेम कोहली भी कटनी के गुलाबचंद स्कूल से पढ़ते थे। इसके बाद वे यहां से सारंगपुर चले गए और वहां से दिल्ली पहुंच गए।


विराट कोहली का कटनी स्थित मकान



यह भी कहा जाता है कि विराट और उसके चाचा के परिवार में कभी-कभार ही बातचीत होती है। क्रिकेट की दुनिया में बडा़ नाम होने के बाद तो एक-दो बार ही बातचीत हुई। विराट की मां सरोज और विराट के बड़े भाई विकास जरूर संपर्क में रहते हैं।

14 वर्षों पहले आए थे कटनी

विराट कोहली अंतिम बार 14 साल पहले में कटनी आए थे। यहां उनका पुश्तैनी मकान है,जहां उनके पिता रहते थे। अब वो घर बिक चुका है। विराट अपने कजिन के निधन के वक्त कटनी आए थे।

अब कौन-कौन है विराट के परिवार में

विराट के पिता दो दशक नैरोबी में रह चुके हैं। अब दिल्ली में उनका एक स्कूल है। जिसे अब विराट के बड़े भाई विकास संभालते हैं। विराट से बड़ी सिस्टर का विवाह हो चुका है। न्यूजीलैंड में क्रिकेट मैच के कारण विराट अपनी ही बहन की शादी में नहीं जा पाए थे। विराट अब गुरुग्राम में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहते हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story