
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- इंदौर
- /
- महिला ने फांसी लगाकर...
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप : Indore Local News

इंदौर ( Indore Local News) । आज पैसों की लालच इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोगों को सम्बंधों का एहसास ही समाप्त हो गया। दहेज के लालच में पति पत्नी के बीच के आपसी रिश्ते भी दागदार हो रहे हैं। ऐसा ही रिश्तो को कलंकित करने वाला एक मामला इंदौर का सामने आया है। जिसमें महिला ने अपने पति की प्रताडना से तंग होकर आत्महत्या कर ली। और सुसाइड नोट में लिखा गई कि उसका अंतिम संस्कार पति को न करने दिया जाय। यह तक कि पत्नी ने यह भी लिखा कि पति को उसका आंतिम दर्शन न करने दिया जाय।
ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला का अपने पति के साथ सम्बंध काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था। महिला ने काफी दूख सहे और बाद में आत्महत्या कर जांन दे दी।
मध्यप्रदेश के इंदौर एवं भोपाल में मास्क अनिवार्य, मेलों के संबंध में फैंसला आपदा प्रबंधन के जिम्मे
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के एरोड्रम थानाक्षेत्र के लेक पैलेस कालोनी में रहने वाली कल्पना नामदेव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार विदिशा निवासी निलेश नामदेव से 5 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था।
पहले दो से तीन वर्ष तक शादी के बाद सब ठीक चला लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद का मुख्य कारण दहेज था। पैसे और जमीन जायदाद की लालच इतनी बुरी होती है।
बताया जाता है कि निलेश अपनी पत्नी से चाहता था कि उसके पिता सारी जमीन और जायदात उसके नाम कर दें। ऐसा करने के लिए कहते थंे। इसलिए दोनेा के बीच बात विवाद होता था। दोनो के बीच का मामला थाने तक जा पहुंचा था। कल्पना ने दहेज प्रताडना का मामला पहले भी थाने मंे दर्ज करवा चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।




