Health

Strong Bones Tips: हड्डियों की मजबूती रखनी है बरकरार, तो सर्दियों में रखें इन बातों का ध्यान

Strong Bones Tips: हड्डियों की मजबूती रखनी है बरकरार, तो सर्दियों में रखें इन बातों का ध्यान
x
मानव शरीर में आंतरिक कंकाल पाया जाता है जो हड्डियों से बना होता हैं, जो मानव शरीर को सख्त संरचना प्रदान करता है।

Strong Bones Tips: मानव शरीर में आंतरिक कंकाल पाया जाता है जो हड्डियों (Bones) से बना होता हैं, जो मानव शरीर को सख्त संरचना प्रदान करता है। हड्डियां में फाइबर, कैल्शियम (Calcium) और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा के साथ क‌ई तरह के मिनरल्स से मिलकर बनी होती हैं। जो हमारे जीवन की अनियमित जीवनशैली की वजह सें एवं बढ़ती उम्र,और पौष्टिक आहार ग्रहण न करने से हड्डियां घिसने एवं कमजोर होने लगती हैं। जिससे सर्दी का मौसम आते ही हड्डियों में दर्द (Pain in bones) होना शुरू हो जाता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हमें कैल्शियम के अलावा विटामिन सी (Vitamin C) युक्त चीजों का भी सेवन करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हड्डियों की मजबूती बरकरार रखने के लिए हमें कौन-सी खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दूध का सेवन करने से (By consuming milk)




हड्डियों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने के लिए आहार में दूध को शामिल करना चाहिए क्योंकि दूध में कैल्शियम (Calcium) की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती हैं। जो हड्डियों से जुड़ी समस्याओं एवं हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अंडे के सेवन सें (By eating eggs)



अंडे (Eggs) के सेवन से हड्डियां स्वस्थ एवं मजबूत होने के साथ मांसपेशियों के विकास (Muscle development) में भी सहायक होता है। क्योंकि अंडे सुपरफूड और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं।

विटामिन सी युक्त फल ग्रहण करने सें (Eating fruits rich in vitamin c)



हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम के अलावा विटामिन सी (Vitamin c) भी बहुत आवश्यक होता है। इसलिए हमें खट्टे रसरदार फलों का सेवन करना चाहिएं जैसे आंवला, नींबू, संतरा, अंगूर, टमाटर, एवं मूली के पत्ते आदि विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।

एक्सरसाइज करने सें (To exercise)



हड्डियों को मजबूत करने के लिए वेट को उठाने वाली एक्सरसाइज (Exercise) करनी चाहिए। जिससे वजन उठाने की क्षमता बढ़ती हैं एवं हड्डियों की साइज में वृद्धि होती है।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने सें (By consuming dry fruits)



ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits) अखरोट, बादाम, काजू जैसे कई प्रकार के मेवे का सेवन करने सें हड्डियां मजबूत (Strong bones) होती है। क्योंकि इनमें कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story