Health

Health: प्याज का सेवन करने से होते हैं ये अद्भुत फायदें

benefits of eating onion
x
प्रचुर मात्रा में क्रोमियम पाया जाता है जो शुगर को कण्ट्रोल रखने में मददगार है।

Pyaj Khane Se Kya Labh Hote Hain: विश्वभर में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज का उपयोग किया जाता है। प्याज काटते समय आंखों में पानी जरूर आता है लेकिन इसे खाने से अद्भुत फायदे मिलते हैं। खासकर गर्मियों में लू से बचाने के लिए प्याज का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है। प्याज में मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, विटामिन ए, सी एवं के, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों के साथ एंटी एलर्जीक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकार्सिनोजेनिक जैसे गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमें कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में सहायता करते हैं। प्याज का तासीर ठंडा होता है जो हमारे शरीर को ठंड प्रदान करता है। आइए जानते हैं प्याज का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में।

स्किन को हाइड्रेट रखने में:

प्याज में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसका सेवन करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग के साथ स्किन हाइड्रेट रहती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक:

प्याज का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम किया जा सकता है।

नकसीर को कम करने में:

गर्मियों में अधिकतर लोगों को नकसीर फूटने की समस्या होती है। ऐसे में प्याज के एक छोटे टुकड़े को नाक पर रखकर सांस लेने से खून का बहना कंट्रोल किया जा सकता है।

मसूड़ों को स्वस्थ बनाने में:

प्रतिदिन कच्चे प्याज का सेवन करने से दांतों के बैक्टीरिया और मसूड़ों में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

शुगर को कंट्रोल करने में:

कच्चे प्याज में भरपूर मात्रा में क्रोमियम पाया जाता है। क्रोमियम शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है। ऐसे में कच्चे प्याज का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र को बनाए बेहतर:

प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। पके हुए प्याज में फाइबर की मात्रा सर्वाधिक पाई जाती है, जिससे कब्ज एवं गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

सूजन को कम करने में सहायक:

प्याज में केरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में सहायक होता है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story