Health

Stomach Worms Home Remedies: बच्चों के पेट में हो जाएं कीड़े, तो कराएं इन चीजों का सेवन, तुरंत मिलेगी राहत

Stomach Worms Home Remedies
x
पेट में कीड़े (Stomach Worm) होने से बच्चों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि भूख ना लगना, मतली की समस्या, अचानक पेट में दर्द होना, खाना अच्छा ना लगना आदि।

Stomach Worms Home Remedies: अक्सर बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या देखी जाती है जिसके पीछे कारण है, उनकी खराब लाइफ़स्टाइल, मिट्टी खाना, या दूषित पानी का सेवन करना। पेट में कीड़े होने से बच्चों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि भूख ना लगना, मतली की समस्या, अचानक पेट में दर्द होना, खाना अच्छा ना लगना आदि। पेट में ज्यादा संख्या में कीड़े हो जाने पर इसका सीधा असर बच्चों की सेहत पर देखने को मिलता है, इसीलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ हर 6 महीने में बच्चों को कीड़े की दवा खाने की सलाह देते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनके जरिए बच्चों को पेट में कीड़ों की समस्या से राहत दिलाई जा सकती है;

बच्चों को दें अजवाइन

अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जिसकी वजह से बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों की समस्या में राहत दिलाई जा सकती है। आधा चम्मच अजवाइन ले और उसमें आधा चम्मच गुड़ मिलाए, इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बना लें। यह गोलिया दिन में तीन बार बच्चों को दें, कीड़ों की समस्या में राहत मिलेगी।

करें लहसुन का उपयोग

पेट के कीड़ों की समस्या के लिए बच्चों को लहसुन का सेवन कराना चाहिए लहसुन की चटनी बनाएं और उसमें सेंधा नमक मिलाएं, इस चटनी का से दिन में दो बार अपने बच्चों को कराएं पेट में जितने भी कीड़े होंगे वो मर जाएंगे।

अनार का सेवन कराएं

अनार के दाने खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही अनार के छिलके सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। अनार के छिलके को सुखाकर पीस लें और इसका पाउडर बना लें दिन में दो बार एक एक चम्मच इस पाउडर को अपने बच्चे को खिलाएं। कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े मर जाएंगे।

अगर आप इन घरेलू उपायों को फॉलो करेंगे तो आपके बच्चों के पेट में कीड़े का खात्मा निश्चित है और बच्चा पहले की तरह स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story