Health

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है प्याज, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही इन बीमारियों से रखता है दूर

Manoj Shukla
5 Aug 2021 2:43 PM GMT
स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है प्याज, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही इन बीमारियों से रखता है दूर
x
प्याज पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। आयुर्वेद में इसे विशेष स्थान दिया गया है। प्याज में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं।

Health Benefits of onion in हिंदी : प्याज का सेवन करने से ज्यादातर लोग परहेज करते हैं। कारण इससे आने वाली दुर्गंध। लेकिन क्या आप जानते है कि प्याज पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। आयुर्वेद में इसे विशेष स्थान दिया गया है। प्याज में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। जिससे इम्युनिटी तो बढ़ती ही है साथ ही यह कई तरह से लाभ शरीर को भी पहुंचाता है। जिससे शरीर स्वस्थ्य रहता है और कई तरह की बीमारियां दूर होती है। तो चलिए जानते है प्याज के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में।

पोषक तत्व

प्याज में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। प्याज में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। प्याज में विटामिन एवं खनिज इसमें अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। एक मध्यम साइज की प्याज में लगभग 44 कैलोरी ही पाई जाती है। लेकिन इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर की खुराक पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। प्याज में विटामिन बी, बी9-फोलेट एवं विटामिन बी6 जैसे पाई जाती है।

बूस्ट होती है इम्युनिटी

प्याज में इम्युनिटी को बूस्ट करने की अद्भुत क्षमता होती हैं। ऐसे में जब देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप हो और हर तरफ इम्युनिटी की चर्चा हो रही हो तो। ऐसे में प्याज को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। एक अध्ययन की माने तो प्याज में विटामिन सी उच्च मात्रा में पाई जाती हैं। विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली, कोलेजन उत्पादन, उतको की मरम्मत एवं आयरन के अवशोषण को विनियमित करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर कन्ट्रोल

एक शोध की माने तो प्याज का सेवन डायबटीज को नियंत्रित करने में काफी सहायक है। शोध के दौरान टाइप 2 मधुमेह के 42 रोगियों को ताजी लाल प्याज लगभग 100 ग्राम खाने को दिया गया। प्याज सेवन के 4 घंटे बाद रक्त शर्करा का स्तर लगभग 40 एमही तक कम हुआ था। ठीक इसी तरह का एक अध्ययन जानवरों में किया गया। जहां मधुमेह से ग्रस्त चूहों को 28 दिनों तक 5 प्रतिशत अर्क वाला भोजन दिया गया। जिसमें रक्त शर्करा एवं वसा दोनों में कमी देखने को मिली।

बता दें कि प्याज में इन सबके अलावा भी कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो बेहद ही फायदेमंद होते हैं। प्याज जहां बालों एवं त्वचा को कई प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं तो वहीं इसमें हृदय को स्वस्थ्य बनाने के लिए कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी जन सामान्य के रूचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया हैं। इसलिए किसी भी निष्कर्ष में पहुंचने से पूर्व विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेवें।

Next Story