सेहत के लिए रामबाण है नीम का तेल, इन 5 बीमारियों की कर देगा छुट्टी

Manoj Shukla
14 Aug 2021 2:52 PM GMT
सेहत के लिए रामबाण है नीम का तेल, इन 5 बीमारियों की कर देगा छुट्टी
x
Neem Oil : नीम का तेल सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। इसमें कई तरह के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो इन 5 बीमारियों को दूर भगाने में काफी असरदार साबित होता है।

Neem Oil : नीम एक औषधि है। इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। नीम का पेड़ गर्मियों में ठण्डक देने का काम करता है। नीम में कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते है जो कई बीमारियों को दूर भगाने में रामबाण की तरह कार्य करता है। नीम के पत्ते, फल, छाल, टहनी, तेल सब उपयोगी हैं। नीम में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। यह मानसून के मौसम में होने वाले फंगल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। नीम का उपयोग कई प्रकार से किया जाता हैं। नीम को गुणों की खान कहा जाता है। ऐसे में चलिए जानते है नीम के तेल से मिलने वाले 5 स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

अस्थमा में राहत

नीम के तेल का भाप लेने से अस्थमा रोग में काफी तक आराम मिलता है। इस तेल में कई ऐसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो फेफड़ों को इंफेक्शन से बचाता है। नीम के तेल का भाप लेने के एक कटोरे में पानी भरें। फिर इसमें नीम के तेल की कुछ बूंदे डाले। इसके बाद सिर में तौलिया डालकर इसका लाभ लें। ऐसा करने से अस्थमा रोग से पीड़ित व्यक्ति को कुछ हद तक आराम मिलेगा।

एग्जिमा के लिए लाभकारी

नीम का तेल एग्जिमा के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। दरअसल एग्जिमा शरीर के इम्यून सिस्टम से उपजी बीमारी है। जिससे त्वचा में ड्राइनेस की समस्या होती है एवं त्वचा पर खुजली मचती हैं। एग्जिमा में नीम का तेल लगाने से ड्राइनेस कम होता है और यह शरीर के अन्य हिस्सों पर नहीं फैलता है।

दांत व मसूढ़ों के लिए लाभकारी

नीम का तेल दांतों के लिए काफी लाभकारी है। कई बार दांतों में सड़न, मसूढ़ों से खून आना, दांतों की सड़न आदि की समस्या हो जाती हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल करें। नीम के तेल की कुछ बूंदे अपने टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें। इससे दांत चमकदार एवं स्वस्थ्य होंगे।

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जनरूचि को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। अतः इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Next Story