आयुर्वेद में इन पांच चीजों को खाली पेट सेवन करने की है मनाही, जानिए कौन सी है वो चीजें

Manoj Shukla
12 Aug 2021 6:31 PM GMT
आयुर्वेद में इन पांच चीजों को खाली पेट सेवन करने की है मनाही, जानिए कौन सी है वो चीजें
x
आयुर्वेद में खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करने से मना किया गया हैं। इन चीजों का खाली पेट सेवन करना घातक हो सकता हैं।

कई बार हम तेज भूख लगने पर सामने रखी खाने वाली चीजों का सेवन करने लग जाते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेद में खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करने से मना किया गया हैं। इन चीजों का खाली पेट सेवन करना घातक हो सकता हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें खाली पेट सेवना नहीं करना चाहिए।

चाय-कॉफी

सुबह के समय ज्यादातर लोग खाली पेट चाय पीने के शौकीन होते हैं। लेकिन आयुर्वेद में खाली पेट चाय बिल्कुल भी नहीं पीने की सलाह दी गई हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आदत के शिकार हैं। तो आज ही इस आदत को बदल डालिए। क्योंकि खाली पेट चाय का सेवन कई प्रकार की समस्याओं को जन्म देता हैं। इसलिए चाय पीने से पहले बिस्किट, ब्रेड सहित कई अन्य चीजों का सेवन जरूर करें।

दही

कई लोग दही के बेहद शौकीन होते हैं। तो लोगों को यह नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में खाली पेट दही का सेवन हालत खराब कर सकता हैं।

टमाटर

टमाटर की तासीर गर्म होती हैं। ठण्डी के समय यह फायदेमंद साबित हो सकता हैं। लेकिन गर्मी के समय सुबह खाली पेट सेवन यह आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं। गर्मियों में खाली पेट टमाटर का सेवन सीने में जलन जैसी समस्या उत्पन्न कर सकता है।

सेव

ठण्ड के मौसम में सेव को भी खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बीपी बढ़ सकती हैं। जबकि गर्मी के मौसम में यह फायदेमंद साबित हो सकता है।

अमरूद

अमरूद ज्यादातर सर्दियों के मौसम में उपलब्ध रहता हैं। लेकिन आजकल हर मौसम में अरूमद पाया जाता है। ऐसे में सर्दी के मौसम में खाली पेट अमरूद का सेवन आपको पेट दर्द जैसी समस्या दे सकता हैं। जबकि गर्मी के मौसम में अमरूद का खाली पेट सेवन फायदा पहुंचा सकता है। ऐसे में खाली अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए।

Next Story