Health

शुगर से मुक्ति चाहिए तो रोज सुबह खाएं एक कटोरी भीगा काला चना, शरीर होगा मजबूत

शुगर से मुक्ति चाहिए तो रोज सुबह खाएं एक कटोरी भीगा काला चना, शरीर होगा मजबूत
x
भारत देश शुगर रोगियों का हब बनता जा रहा है। हर घर में शुगर के रोगी मौजूद है। देश में बढ़ रहे शुगर के रोगी स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाले हुए हैं।

Kala Chana Khane Ke Fayde: भारत देश शुगर रोगियों का हब बनता जा रहा है। हर घर में शुगर के रोगी मौजूद है। देश में बढ़ रहे शुगर के रोगी स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाले हुए हैं। लेकिन इस समस्या के बीच एक राहत भरी खबर है। जानकारों द्वारा बताया जा रहा है कि अगर आप शुगर रोगी हैं तो आपको प्रतिदिन सुबह एक कटोरी भीगा काला चना खाना चाहिए। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर से जुड़ी छोटी मोटी बीमारियां तो दूर होती ही है साथ में शुगर कंट्रोल रहता है।

काला चना विटामिनों का खजाना


काला चना के संबंध में कहा गया है कि यह विटामिनों का खजाना है। अगर प्रतिदिन एक मुट्ठी भीगा हुआ काला चना खाया जाए तो शुगर नहीं बढ़ता। सुबह सुबह नाश्ते में काले चने का सेवन और अधिक लाभदायक है।

बताया गया है कि चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खाली पेट सुबह सुबह भीगा हुआ चना खाने से दिमाग तेज होता है और रक्त की सफाई में बहुत लाभप्रद है। इससे चेहरे में निखार आती है।

और भी हैं कई फायदे

  • भीगा हुआ चना सुबह खाली पेट खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।
  • भीगा हुआ काला चना खाने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है। चेहरे का निखार बढ़ता है। चना खाने वाले व्यक्ति को कमजोरी नहीं होती।
  • बताया गया है कि भीगा हुआ चना आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें बी-कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है जो आंख के कोशिकाओं की रक्षा करता है।
  • बाल झड़ने की समस्या से भी राहत मिलती है। चने के सेवन से भरपूर मात्रा में आयरन और प्रोटीन प्राप्त होता है। जो झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए कारगर है।
  • चने के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में खून की कमी दूर होती है।

नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इसे आजमाने के पूर्व किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। रीवा रियासत इसकी पुष्टि नही करता।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story