Health

पेट के बल सोने के हैं आदी, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:21 AM GMT
पेट के बल सोने के हैं आदी, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम
x
आप भी पेट के बल सोते हैं तो सावधान हो जाएं, नहीं तो काफी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह हानिकारक है पेट के बल सोना...

कई लोगों को उल्टा होकर सोने की आदत होती है। इनका मानना होता है कि इन्हें इस तरह लेटने पर ही अच्छी और गहरी नींद आती है। जबकि ऐसा करने से इनके शरीर पर कई तरह से नकारात्मक असर पड़ रहा होता है। साथ ही ये लोग अक्सर किसी ना किसी दर्द से घिरे रहते हैं। अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो सावधान हो जाएं, नहीं तो काफी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह हानिकारक है पेट के बल सोना...

सिर में भारीपन रहना

कुछ लोग सुबह को सोकर उठते हैं तो उन्हें सिर में दर्द की शिकायत होती है। जबकि कुछ लोगों को दिनभर सिर में भारीपन बने रहने की शिकायत होती है। ऐसा पेट के बल सोने के कारण भी होता है।

If you are addicted to sleeping on the stomach, then be careful, otherwise you will have to suffer serious consequences

दरअसल, जब हम पेट के बल सोते हैं और तकिए पर सिर रखते हैं तो हमारी गर्दन नीचे की तरफ मुड़ जाती है। इससे मस्तिष्क में होनेवाला ब्लड सर्कुलेशन नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।

इन दो नामों वाली लड़कियां हमेशा अपने बॉयफ्रेंड और पति से रहती है दूर..

सिर में एक तरह का वैक्यूम (खालीपन) और तनाव पैदा होता है। इस कारण सिरदर्द और भारीपन की समस्या होती है। वहीं कुछ लोगों को मितली की समस्या भी हो सकती है।

बढ़ जाता है कमर दर्द

जो लोग लगातार और लंबे समय तक पेट के बल सोते हैं, उन्हें कमर में दर्द की शिकायत रहने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के बल सोने से हमारी रीढ़ की हड्डी (बैक बोन) अपनी नैचरल शेप में नहीं रह पाती है।

back pain

सोते वक्त लंबे समय तक गलत शेप में रहने और अतिरिक्त दबाव झेलने के कारण, एक समय बाद कमर में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। यह दर्द कमर के किसी भी हिस्से में हो सकता है।

कब्ज की समस्या रहना

जो लोग पेट के बल सोते हैं, उन्हे अपच, कब्ज, पेट दर्द की शिकायत अक्सर रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उल्टा सोने के कारण हमारे पेट पर अधिक दबाव रहता है और भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है।

Constipation

वायु विकार होना

पेट के बल सोने से वायु का संचार भी बाधित होता है। इस कारण शरीर के किसी ना किसी अंग में दर्द की समस्या अक्सर बनी रहती है। यह दर्द वायु विकार के कारण हो रहा होता है।

Having air disorders

CORONAVIRUS से लड़ने में मददगार है, ये 8 चीज़े डाइट में जरूर शामिल करें

क्योंकि उल्टा सोने के कारण भोजन के पाचन के समय उत्सर्जित होनेवाली गैस शरीर से बाहर नहीं निकल पाती। इससे आमतौर पर शरीर के जोड़ों और पिंडलियों में दर्द होता है।

यह भी है एक कारण

अगर आपको उल्टे होकर लेटने यानी पेट के बल लेटने पर ही नींद आती है या आप सोते-सोते पेट के बल कब लेट जाते हैं आपको पता नहीं चलता तो इसका एक कारण आपके पेट में कीड़े होना भी हो सकता है।

क्या होता है ‘हस्तमैथुन’ का हमारे दिमाग पर असर, फायदेमंद है या नुकसानदायक, जानें…

जिन लोगों को पेट में कीडे़ होने की समस्या रहती है, वे अक्सर पेट के बल सोते हैं और सोते समय उनके मुंह से लार (सलाइवा) भी टपकता है। अक्सर इस सलाइवा के निशान इनके होंठ की साइड में बना होता है या फिर इनके तकिए पर गीलापन महसूस होता है।

बच्चों पर पड़ता है ऐसा असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन बच्चों को पेट के बल सोने की आदत होती है, उन्हें अक्सर हाइट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। देखा गया है कि जो बच्चे लगातार और लंबे समय तक पेट के बल सोते हैं उनकी लंबाई उनके हम उम्र दूसरे बच्चों की तुलना में कम होती है।

उल्टा होकर सोने स बच्चों के दिमागी विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही बच्चों को पेट से संबंधित रोग भी कम उम्र में ही परेशान करने लगते हैं।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story