Health

थायराइड के पेशेंट है तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो पड़ेगा भारी

थायराइड के पेशेंट है तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो पड़ेगा भारी
x
आजकल बहुत तो लोगों में थायराइड की समस्या बढ़ती जा रही है, इसके पीछे का कारण है लोगों की बिगड़ी हुई जीवनशैली और अपने खान पर पर ज्यादा ध्यान नहीं देना।

आजकल बहुत तो लोगों में थायराइड की समस्या बढ़ती जा रही है, इसके पीछे का कारण है लोगों की बिगड़ी हुई जीवनशैली और अपने खान पर पर ज्यादा ध्यान नहीं देना। इसी वजह से लोग अधिकतर थायराइड की समस्या का शिकार हो रहे हैं। आपको बता दें थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है जो गले में स्थित होती है और शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया में विशेष योगदान करती है। Thyroid की समस्या को एक अच्छी डाइट लेकर कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें थायराइड की समस्या से ग्रसित लोगों को नहीं खाना चाहिए-

बिल्कुल ना करें सोयाबीन का सेवन

जिन लोगों को थायराइड की समस्या है उन्हें सोयाबीन नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह हाइपोथाइरॉएडिज्म को बढ़ावा देता है। सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन पाया जाता है जो थायराइड हार्मोन के निर्माण करने वाले एंजाइम की कार्य करने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है।

दूर रहे ब्रोकली, फूलगोभी जैसी सब्जियों से

अगर आप थायराइड की समस्या से ग्रसित है तो कच्ची या फिर अधपक्की हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, फूलगोभी आदि से आपको दूर रहना चाहिए। क्योंकि इनमें एंटी थायराइड और गोइट्रोजेनिक गुण होते हैं जो थायरॉयड की समस्या के लिए काफी हानिकारक हो सकते हैं।

दूर रहे प्रोसैस्ड फूड से

जंक फूड में सोडियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो आपको नुकसान कर सकता है और हाइपोथाइरॉएडिज्म या हाइपरथाइरॉयडिज़्म दोनों मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।

ज्यादा मीठा ना खाएं

अगर थायराइड की समस्या है तो चीनी का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना आपके पाचन की प्रक्रिया को प्रभावित सकता है और आपका वजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा ज्यादा मीठे का सेवन थायरॉयड के लेवल को भी अनियंत्रित कर सकता है।

Next Story