Health

Health Tips: इन चीजों के सेवन से कमजोर होती है इम्यूनिटी, आज ही से बन्द कर दें

Health Tips: इन चीजों के सेवन से कमजोर होती है इम्यूनिटी, आज ही से बन्द कर दें
x
आहार से सम्बंधित बहुत सी चीजें हमारी इम्युनिटी को कमजोर बना देती हैं, इसलिए इसका ख्याल रखना बहुत आवश्यक है।

Health Tips: स्ट्रांग इम्यूनिटी का महत्व हमें उस समय समझ में आया जब कोरोना ने अपना प्रकोप फैला कर रखा था। कोरोना से केवल वही लोग बच पाए जिनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग थी और जिनकी इम्यूनिटी लो थी उन्हें कोविड ने अपने चपेट में ले लिया। अब अधिकतर लोग समझ चुके हैं कि शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग रखना कितना जरूरी है। बहुत से लोगों ने अपने आहार और दिनचर्या में आवश्यक बदलाव किए हैं, जिससे उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली सुचारू रूप से कार्य कर सकें। आपको बता दें हम जिस तरह का आहार लेते हैं, उसका हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी से बहुत गहरा संबंध है। हम क्या खाते हैं इसका हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए, और आवश्यकता अनुसार परहेज भी करना चाहिए। आहार से रिलेटेड बहुत सी चीजें हमारी इम्युनिटी को कमजोर बना देती हैं, इसलिए इसका ख्याल रखना बहुत आवश्यक है।

आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे जो आपकी इम्युनिटी को कमजोर कर सकती है और जिनसे आपको दूरी बनानी चाहिए;

ना करें अधिक मीठी चीजों का सेवन;

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, रिसर्च के अनुसार ब्लड शुगर करके बढ़ावा देने के साथ-साथ मीठी चीजों का जरूरत से ज्यादा सेवन करना इम्युनिटी के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

इसलिए हो सके तो मीठी चीजों का जरूरत से ज्यादा सेवन कर नहीं करना चाहिए।

तला-भुना भोजन न करें;

बहुत ज्यादा तली - भुनी चीजें खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। Health expert तली भुनी चीजों को सेहत के लिए बहुत हानिकारक बताते है। भोजन को तलने के दौरान हाई टेंपरेचर पर भोजन में पाई जाने वाली शर्करा, प्रोटीन या वसा के साथ रिएक्शन करती है, जिसके परिणाम स्वरूप AGE का प्रोडक्शन होता है, जो हमारे शरीर में सूजन और सर डैमेज का कारण बन सकता है। और हमारी इम्युनिटी को भी कमजोर कर सकता है।

Omega-6 का ज्यादा सेवन न करें;

शरीर को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए omega-3 और omega-6 दोनों प्रकार के फैट्स की आवश्यकता होती है आपको बता दे जितने भी पश्चिमी देशों से संबंधित आहार है, उनमें omega-6 की मात्रा ज्यादा होती है और omega-3 की मात्रा कम। यह असंतुलन जब शरीर में पहुंचता है तो हमारी इम्युनिटी को प्रभावित करता है और कई प्रकार के रोगों के जोखिमों को बढ़ा देता है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story